timesofahmedabad.blogspot.com

प्रदेश में 15 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों को कवर करेगी, 2 रैलियां भी होंगी | congress bharat jodo yatra in maharashtra cover 15 assembly 6 Lok Sabha Sharad Pawar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को 61वें दिन महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई। यह यात्रा महाराष्ट्र में 14 दिनों तक रहेगी। तेलंगाना के कामारेड्डी से यह यात्रा रात करीब 9 बजे महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलुर से महाराष्ट्र पहुंची। राहुल गांधी 10 नंबर को नांदेड़ जिले में और 18 नवंबर को बुलढाणा के शेगांव में रैलियों को संबोधित करेंगे। 14 दिनों में राहुल गांधी की यह यात्रा महाराष्ट्र की 15 विधानसभा और 6 लोकसभा सीटों को कवर करते हुए 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में आएगी।

दोनों राज्यों की बार्डर पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्य के देगलुर के कलामंदिर में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास यात्रा का स्वागत किया।

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना कांग्रेस ने आज शाम जुक्कल निर्वाचन क्षेत्र के मदनूर मंडल के मेनुरु गांव में यात्रियों को विदाई देने के लिए एक जनसभा आयोजन किया। रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि हमें तेलंगाना में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ काफी सफल रही है राज्य में लोगों का बड़ा समर्थन मिला। किसान, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों सभी ने इस यात्रा में हिस्सा लिया और राहुल गांधी के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

यात्रा का आज तेलंगाना में 12वां दिन
तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन रहा। यात्रा के तेलंगाना चरण में चार दिन विश्राम भी किया गया था। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना में 19 विधानसभा क्षेत्रों और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरने का कार्यक्रम था। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 375 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। स्वागत के बाद यात्रा सोमवार रात को फिर से शुरू होगी जिसमें पदयात्री एकता मशाल लेकर चलेंगे।

तेलंगाना में राहुल गांधी ने बोमालू त्योहार में हिस्सा लिया। सेलिब्रेशन के दौरान लोक नृत्य ढिमसा किया और खुद को कोड़े भी मारे।

तेलंगाना में राहुल गांधी ने बोमालू त्योहार में हिस्सा लिया। सेलिब्रेशन के दौरान लोक नृत्य ढिमसा किया और खुद को कोड़े भी मारे।

शरद पवार होंगे शामिल, उद्धव ठाकरे
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार 8 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि शरद पवार बीमार होने के कारण राहुल के साथ एक मील से कम का ही सफर करेंगे। वहीं शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और उनके बेटे, पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के यात्रा में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। यात्रा में महाराष्ट्र के दिग्गज बाला साहेब थोरात, भाई जगताप, अशोक चव्हाण समेत कई नेता शामिल होंगे।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने की जबरदस्त तैयारी
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में यात्रा का कामयाब बनाने के लिए जबरदस्त तैयारियां की हैं। पार्टी ने प्रदेशभर में अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोगों से जुड़ने की अपील की है। राहुल गांधी का स्‍वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मुंबई से सड़क, रेल और हवाई मार्ग से रवाना हो चुके हैं। इनके ठहरने के लिए सभी होटल, लॉज और धर्मशाला वगैरह बुक करा लिए हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैंने जब से राहुल गांधी को अमेठी से रवाना किया है तब से वो दौड़ ही रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Reader Comments 0

Leave a Comment
No reader comments yet. Be the first to share your thoughts on this story below.
Post a Comment