शासकीय योजनाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ओरछा नप को पहला स्थान मिला | Excellent performance in government schemes, Orchha NP got first place in Prime Minister's Svanidhi Yojana

निवाड़ी23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की दो योजनाओं में निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा नगर परिषद ने मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर, नगर परिषद अध्यक्ष शिशुपाल सिंह और मुख्य नगरपालिका अधिकारी का सम्मान किया।

प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना 2020-21 के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए नगरीय विकास और आवास विभाग की दो योजनाएं पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में चयन किया गया है। योजना में निवाड़ी जिले की नगरपरिषद ओरछा ने मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार का वितरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया।

आयोजन में निवाड़ी कलेक्टर तरूण भटनागर, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगर परिषद ओरछा के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह और मुख्य नगरपालिका अधिकारी निरंकार पाठक को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटों दिया गया। इसके साथ-साथ मध्यप्रदेश शासन की ओर से कलेक्टर जिला निवाड़ी के नाम से दस लाख का चेक भी सौंपा गया। निवाड़ी को मिली इस उपलब्धी से पूरे जिले में हर्ष की लहर है।

खबरें और भी हैं…
أحدث أقدم