timesofahmedabad.blogspot.com

परशुराम चौक पर साइकिल से जा रही थी; ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया | The woman died in a road accident at Parshuram Chowk in Panchkula, was on a bicycle.

पंचकूला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महिला की मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा के पंचकूला में परशुराम चौक पर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाते ही डायल 112 पुलिस टीम और सेक्टर 19 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया। मृतक महिला की पहचान राखी (40) निवासी राम दरबार चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला राखी सोमवार शाम को ढकोली से अपनी ड्यूटी खत्म करके साइकिल से अपने घर जा रही थी। जब वह चौक के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गई। ट्रैक्टर उसके सिर को कुचलता चलता हुआ निकल गया। इसके बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवाया पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व साइकिल को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

Reader Comments 0

Leave a Comment
No reader comments yet. Be the first to share your thoughts on this story below.
Post a Comment