No results found

    दोनों मेडिकल स्टोर पर करते थे काम, जहरीली चीज निगलने से हुई मौत | Two Boys Committed Suicide In Tarntaran; Both Were Working Together In Medical Store

    अमृतसरएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    मृतकों की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

    मृतकों की फाइल फोटो।

    पंजाब के तरनतारन में दो युवकों ने जहर निगल लिया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों एक ही मेडिकल स्टोर में काम करते थे।

    घटना तरनतारन में गांव ढोटियां की है। युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह (24) निवासी वराना और परमजीत सिंह (20) निवासी तुड के रूप में हुई। रोजाना की तरह दोनों रविवार सुबह 9 बजे मेडिकल स्टोर पहुंचे और काम करने लगे। उसके बाद अचानक दोनों ने जहर पी लिया। मनप्रीत दो साल और सिमरनजीत सिंह 6 महीने से इस मेडिकल स्टोर में काम कर रहा था।

    अस्पताल में तोड़ा दम

    तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को तरनतारन सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें अमृतसर रेफर किया गया। अमृतसर में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। तरनतारन पुलिस की नौशहरा पन्नुआं चौकी के एएसआई गज्जण सिंह ने बताया कि दोनों के शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिवारवालों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال