Friday, August 5, 2022

पड़ाेसी ने 16 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | Neighbor raped 16 year old girl, police caught the accused

सूरत4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सूरत कतारगाम क्षेत्र निवासी एक छात्रा को उसका पड़ाेसी युवक स्कूल से बाइक पर बिठाकर ले गया और अडाजण में एक हाेटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पर पहुंचने के बाद मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस थाने में पहुंचा। महिधरपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिधरपुरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक कतारगाम क्षेत्र निवासी 16 वर्षीया छात्रा लाल दरवाजा क्षेत्र स्थित एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती है।

बुधवार दोपहर को उसका पड़ाेसी स्मित उर्फ बिट्टू ठक्कर (21 वर्ष) बाइक लेकर उसके स्कूल पहुंच गया। उसने छात्र काे बात करने के बहाने स्कूल से बाहर बुला लिया। इसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर अडाजण इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बस में बिठाकर घर जाने के लिए कहा। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने अपनी मां काे पड़ाेसी की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद उसकी मां महिधरपुरा थाने में पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी स्मित उर्फ बिट्टू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल छूटने के टाइम पर छात्रा को बस में बिठा दिया

मामले की प्राथमिक जांच कर रही पीएसआई एसजी भुवा ने बताया कि आराेपी ने छात्रा की नासमझी का गलत फायदा उठाया। आराेपी उसे स्कूल के बाहर से ही बाइक पर बिठाकर ले गया। होटल में वह उसे एक कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर अलग-अलग जगह घुमाता रहा और स्कूल के छूटने छूटने के टाइम पर उसे बस में बिठा दिया। उधर जब छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो टीचर ने उसकी मां को जानकारी दी। छात्रा घर पहुंची ताे उसकी मां ने स्कूल नहीं जाने के बारे में पूछा तब उसने सारी बात बताई।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.