24 घंटे में शहर में 4 इंच से अधिक बारिश, कई इलाकों में सड़कों पर भर गया पानी | More than 4 inches of rain in the city in 24 hours, water flooded the roads in many areas

सूरत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
न्यूनतम तापमान 24.5, अधिकतम 31.7 डिग्री रहा। - Dainik Bhaskar

न्यूनतम तापमान 24.5, अधिकतम 31.7 डिग्री रहा।

शहर में पिछले 24 घंटे में 4 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि शुक्रवार को दोपहर को भारी बारिश हुई। इससे शहर के कई क्षेत्रों में जनजीवन पर असर पड़ा। शहर के सेंट्रल जोन में 2 घंटे में दो इंच, कतारगाम में 3 और रांदेर में डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई।

इसके कारण आनंद महल रोड, सहारा दरवाजा गरनाला, सिंगणपाेर चार रस्ता, हाेडी बंग्ला, वेड दरवाजा और कतारगाम सहित अन्य कई इलाकों में रोड पर पानी भर गया था। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लाेगाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक सूरत शहर में हल्के से मध्यम बारिश होगी। शहर में इस सीजन में कुल 41.50 इंच बारिश हाे चुकी है। वहीं दूसरी तरफ उकाई डैम में 23,464 क्यूसेक पानी की आवक है। जबकि डिस्चार्ज 23464 क्यूसेक है। शहर में देर रात बरसात होने से वातावरण में ठंडक अनुभव किया गया। इससे रात का तापमान 3 डिग्री तक नीचे गिर गया।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुई थी। जो कि शुक्रवार काे गिरकर कर 24.5 डिग्री पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज की गई। शुक्रवार काे साउथ वेस्ट से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलीं।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post