No results found

    डाकघराें में तिरंगाें की बिक्री शुरू, 30 रुपए में मिलेगा छाेटा तिरंगा, पाेस्ट ऑफिस से 60 लाख तिरंगे दूसरे राज्यों में भेजे | Sale of tricolors started in post offices, small tricolor will be available for 30 rupees, send 60 lakh tricolors from the post office to other states

    • हिंदी समाचार
    • स्थानीय
    • Gujarat
    • सूरत
    • डाकघरों में शुरू हुई तिरंगे की बिक्री, 30 रुपये में मिलेगा छोटा तिरंगा, 60 लाख तिरंगे पोस्ट ऑफिस से दूसरे राज्यों में भेजे

    सूरत3 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक
    15 अगस्त तक 40 हजार तिरंगे बिकने की उम्मीद। - Dainik Bhaskar

    15 अगस्त तक 40 हजार तिरंगे बिकने की उम्मीद।

    आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सूरत से पाेस्ट ऑफिस के माध्यम से अब तक 60 लाख तिरंगे विभिन्न राज्यों काे भेजे गए हैं। वहीं, पोस्ट ऑफिस में काउंटर लगाकर भी तिरंगे बेचे जा रहे हैं। सूरत में अब तक 3000 लोगों ने तिरंगे खरीदे हैं। जबकि विभाग के अधिकारियों काे उम्मीद है कि 15 अगस्त तक 40 हजार तिरंगे बिक जाएंगे।

    सूरत के नानपुरा पोस्ट ऑफिस को तिरंगा पहुंचाने के लिए नोडल ऑफिस बनाया गया है। यहां से प्रतिदिन रेलवे को तिरंगे के पार्सल बनाकर भेजे जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि सूरत में 55 सब पोस्ट ऑफिस व 180 ब्रांच ऑफिस हैं। सभी ऑफिसों में बिक्री के लिए तिरंगे उपलब्ध हैं।

    नानपुरा ऑफिस को नौ हजार तिरंगे मिले थे। इनमें से तीन हजार बिक चुके हैं। 15 अगस्त तक यहां से 40 हजार तिरंगे बिकने की उम्मीद है। एक तिरंगे की कीमत 30 रुपया है, जबकि तिरंगे का साइज 30*20 इंच है। गाैरतलब है कि लाेगाें काे आसानी से तिरंगा उपलब्ध हाे सके इसलिए केंद्र सरकार ने देश भर के डाकघराें में 1 अगस्त से तिरंगाें की बिक्री शुरू की है।

    पोस्ट ऑफिस में बनाया सेल्फी पाॅइंट

    युवाओं में सेल्फी के क्रेज को हर घर तिरंगा अभियान में भुनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए नानुपुरा और महिधरपुरा पोस्ट ऑफिस में सेल्फी पाॅइंट भी बनाया गया है। लोग यहां सेल्फी खिंचवाकर सोशल मीडया पर पोस्ट कर सकते हैं।

    जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिता और प्रभातफेरी

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर पोस्ट ऑफिस जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। दूसरी तरफ, जागरुकता के लिए पोस्ट ऑफिस की ओर से प्रभातफेरी भी निकाली जा रही है। इसमें पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी शामिल होते हैं।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال