الثلاثاء، 23 أغسطس 2022

5 साल से दिल्ली पुलिस को दे रहा था चकमा, परिवार सहित माथा टेकने पहुंचा | Una: Mohali thug arrested in Chintpurni

चिंतपूर्णी26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

हिमाचल के ऊना स्थित चिंतपूर्णी व दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ठगी का शातिर आरोपी रेही के संपर्क मार्ग से पकड़ा गया है। 2017 से भगोड़ा घोषित अपराधी 5 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी पर नकली पासपोर्ट बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले में दिल्ली में मुकदमा दर्ज है।

आरोपी पंजाब मोहाली का रहने वाला है। वह परिवार सहित चिंतपूर्णी में माथा टेकने आया था। उसके चिंतपूर्णी में होने की खबर थाना नांगलोई बाहरी दिल्ली पुलिस को लगी। पुलिस ने 2 महीने से मोबाइल लोकेशन को ट्रेसिंग पर लगाया हुआ था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल जसवीर संधू टीम के साथ चिंतपूर्णी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया दिल्ली पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ा है और उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.