सूरत2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
मगोब पाटिया में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला ने मगोब खाड़ी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने के बाद फायर विभाग की टीम ने मृतक के शव को खाड़ी में से निकला और पूणा पुलिस को सौंप दिया। पूणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि वृद्ध ने किस कारण से आत्महत्या की है इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार मगोब पाटिया के भारत नगर सोसाइटी निवासी 50 वर्षीय नयना देवी दीक्षाबेन ने किसी कारण से शनिवार काे सुबह मगोब खाड़ी में कूदकर अपनी जान दे दी। सुबह के समय पानी के किनारे शव पड़ा देखने के बाद स्थानीय लाेगाें ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद फायर विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। फिर उसे पूणा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…
Headlines
Hindi
India
latestnews
newsoftheday
newsreporter
newstoday
newsupdate
todaysnews
updatenews