No results found

    Aamir Khan With Indian Flag Akshay Anupam Kher Participated In Azaadi Ka Amrit Mahotsav

    featured image

    Celebs Har Ghar Tiranga Campaign: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. बीते 11 अगस्त को ही उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस बीच अभिनेता अब किसी और वजह के चलते चर्चा में आ गए हैं. आमिर खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समर्थन कर रहे हैं.

    दरअसल, सोशल मीडिया पर आमिर खान (Aamir Khan) की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आमिर खान अपनी बेटी इरा खान के साथ अपनी बालकनी में खड़े दिख रहे हैं. खास बात यह है कि इस तस्वीर में उनकी बालकनी की रेलिंग से भारतीय तिरंगा बंधा दिख रहा है. इस तस्वीर के वायरल होते ही ऐसा कहा जाने लगा की आमिर खान हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन कर रहे हैं. सामने आई तस्वीर को लेकर लोग आमिर की तारीफ कर रहे हैं.

    इन सेलेब्स ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

    बताते चलें कि इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार्स भी इस अभियान को सपोर्ट करते देखे जा चुके हैं. पिछले दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्वीटर प्रोफाइनल पर तिरंगा की तस्वीर लगाते हुए लिखा था, ‘आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है. गर्व से शान से #HarGharTiranga लहराने का वक्त आ गया है’.

    तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ‘हमारा तिरंगा… हमारा गर्व. आइए संकल्प लें कि हम अपने तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखेंगे 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा’.

    इनके अलावा आर माधवन और सुष्मिता सेन जैसे स्टार्स भी आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा लहराने के समर्थन में दिखे थे.

    हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू
    जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया था कि सभी लोग अपने घरों में 13 से 15 अगस्त राष्ट्रीय ध्वज फहराए और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा पर तिरंगे की प्रोफाइल फोटो लगा कर 15 अगस्त भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में बदल दें. पीएम मोदी के बयान के मुताबिक, यह अभियान आज यानी 13 अग्सत से शुरू हो गया है.

    यह भी पढ़ेंLaal Singh Chaddha: फिल्म को लेकर हो रहे बायकॉट ट्रेंड के बीच करीना कपूर ने लगाई गुहार, बोलीं- प्लीज हमारी फिल्म का..

    एक करोड़ फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस थीं Sridevi, स्टारडम देखकर कभी Salman Khan भी सहम गए थे!

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال