भिंड की लड़की से गुजरात के लड़के ने ऑनलाइन किया प्यार का इजहार, फिर बनाए पोर्न वीडियो | Gujarat boy expressed his love for Bhind girl online, then made porn videos

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

भिंड की एक लड़की की ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के युवक से हुई। दोनों ने एक ने मोबाइल नंबर शेयर किए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लड़की भिंड से गुजरात जाकर रहने लगी। शादी के बाद युवक ने युवती के पोर्न वीडियो बनाए। जब युवती को जानकारी लगी तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने धमकाना और वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

ये था मामला

महिला थाना पुलिस के मुताबिक ये मामला करीब एक साल पुराना है। भिंड की रहने वाली 32 वर्षीय युवती की ऑनलाइन मुलाकात बड़ोदरा में रहने वाले मितुल डोसी निवासी हसनपारा सेरी जिला सुरेंद्र नगर गुजरात हुई। दोनों में ऑनलाइन ही प्यार का इजहार किया। दोनों ने ऑनलाइन बातचीत शुरू हो गई। युवक, युवती से मिलने के लिए गुजरात से भिंड आया। नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद जून 2021 में दोनों के बीच शादी हो गई। शादी के बाद युवती को हनीमून पर ले गया। इसके बाद वो युवक अपनी पत्नी से संंबंध बनाता और वीडियो में रिकॉर्ड कर पोर्न फिल्म बनाता।

युवक के जेल जाते ही खुला राज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले युवक किसी अपराधिक मामले में जेल चला गया। युवक का मोबाइल नंबर मैंने यूज करना शुरू कर दिया। इस मोबाइल पर आधा दर्जन लड़कियों के फोन आने लगे। ये लड़कियां, मितुल को अपना पति बताने लगी। इसके बाद जब मितुल का कंप्यूटर चैक किया तो होश दंग रह गए। कंप्यूटर में कई लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए पोर्न वीडियो मिले। पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि मितुल ने मेरा भी पोर्न वीडियो बनाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
أحدث أقدم