Saturday, August 13, 2022

दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों के लिए अलर्ट जारी | Heavy rain warning for two days in South Gujarat and Saurashtra, alert issued for fishermen

  • Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • Heavy Rain Warning For Two Days In South Gujarat And Saurashtra, Alert Issued For Fishermen

राजकोट4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को राधनपुर में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई। - Dainik Bhaskar

शुक्रवार को राधनपुर में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई।

अरब समुद्र में डिप्रेशन सक्रिय होने के चलते गुजरात के कई जिलों में जोरदार बारिश जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य गुजरात में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

द्वारका के गोमतीघाट समेत तट पर करीब 12 से 15 फीट ऊंची लहरें देखी जा रही हैं।

द्वारका के गोमतीघाट समेत तट पर करीब 12 से 15 फीट ऊंची लहरें देखी जा रही हैं।

गिर-सोमनाथ के तट पर 50 किमी की रफ्तार से चली हवा
गिर-सोमनाथ में 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। इससे समुद्र किनारे डेरा डालें मछुआरों की दर्जनों नावें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। द्वारका के गोमतीघाट समेत तट पर करीब 12 से 15 फीट ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। मौसम का बिगड़ते मिजाज के चलते फिलहाल मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। ओखा बंदरगाह पर एक नंबर का सिग्नल चालू कर दिया गया है। समुद्र में गए मछुआरों को जल्द से जल्द वापस आने के निर्देश दिए गए हैं।

ओखा बंदरगाह पर एक नंबर का सिग्नल चालू कर दिया गया है।

ओखा बंदरगाह पर एक नंबर का सिग्नल चालू कर दिया गया है।

राज्य के 217 तहसीलों में जोरदार बारिश हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 217 तहसीलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई है। विजयनगर में 5.59 इंच, विजापुर में 4.56 इंच, तलोद में 4 इंच, हिम्मतनगर में 4 इंच, मनसा में 4 इंच, 4 इंच में बारिश हुई। वहीं, राधनपुर में 4 इंच, भिलोदा में 3 इंच, पोशिना में 2.5 इंच, उमरपाड़ा में 2.5 इंच, मेहसाणा में 2.5 इंच, खेरालू में 2.5 इंच, प्रांतिज में 2.5 इंच, दंता में 2.5 इंच, जोटाना में 2.5 इंच, कड़ी, बारडोली और पालनपुर में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं…

Related Posts: