No results found

    Independence Day 2022: Kamal Haasan, Rajinikanth, Vijay Deverakonda, And Samantha Hoists The Indian Flag

    Independence Day 2022: आजादी के 75 साल का जश्न देशभर में जबरदस्त देखने के लिए मिल रहा है. सोशल मीडिया पर केवल तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है. हर कोई तिरंगे के साथ तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है और आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर शुभकामनाएं दे रहा है. ऐसे में साउथ के कलाकारों ने भी आजादी का पर्व मनाया और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दीं. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (N. T. Rama Rao Jr.), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda), कमल हसन (Kamal Haasan) जैसे कलाकर शामिल हैं. 

    कमल हसन (Kamal Haasan) इन दिनों अमेरिका में हैं. जहां से उन्होंने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री में 63 साल पूरे कर लिए हैं. हसन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा, आइए हम उन बहादुर सशस्त्र सुरक्षा बलों को याद करें जो हमारी सुरक्षा के लिए सीमाओं पर डटे हुए हैं. उनके साहस और बलिदान को आत्मसात करें. आइए हम संकल्प करें कि हम इतिहास को कभी नहीं भूलेंगे. 

    वहीं सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े. 

    आजादी के इस पर्व पर सामंथा और विजय देवरकोंडा समेत कई स्टार्स ने अपने फैंस को बधाइयां दीं. लाइगर एक्टर ने ट्वीटर पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और जो कैप्शन लिखा उससे उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने लिखा- खुश, गर्व, स्वतंत्र और जिम्मेदार, भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. 

    तो वहीं रश्मिका मंदाना ने अपने घर पर तिरंगा फहराया और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी. उन्होंने देश की आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर फैंस को शुभकामनाएं दी. 

    rashmika_mandanna_independence_day.jpg

    तो वहीं KGF स्टार यश ने अपने पूरे परिवार के साथ आजादी का पर्व मनाया. अपने घर की छत पर तिरंगा फहराया और हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान से जुड़े. उन्होंने परिवार और तिरंगे के साथ तस्वीरें लीं और इंस्टाग्राम पर शेयर की. तस्वीर शेयर की यश ने लिखा,”भारत का तिरंगा झंडा पूरी दुनिया में फैल जाए. हर भारतीय गर्व से कहता है जय हिंद सभी को 76वें स्वतंत्रता अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं.”  

    Sridevi से लेकर Bhagyashri तक, फिल्मों में हिट और टीवी पर फ्लॉप साबित हुईं ये दिग्गज अभिनेत्रियां

    शोले में इस वजह से Hema Malini के साथ वाले सीन में गड़बड़ी करते थे Dharmendra, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

     

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال