الثلاثاء، 2 أغسطس 2022

दामका गांव में आवारा बैल पर डाल दिया ज्वलनशील पदार्थ | Inflammable substance put on stray bull in Damka village

सूरत2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

चोर्यासी तहसील के दामका गांव में एक बार फिर किसी ने आवारा बैल पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया। पशु प्रेमी की नजर पड़ने पर बैल को इलाज के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया। इच्छापोर पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोर्यासी तहसील के मोरागाम के मोटावाडा निवासी और मोरा तीन रास्ते पर खेतलाआपा के नाम से चाय की दुकान चलाने वाले विजयभाई उर्फ शशि केशवभाई आहिर पशु कल्याण की गतिविधियों वाले संगठनों से जुड़े हैं।

शुक्रवार को विजयभाई राजगरी गांव में हनुमान मंदिर के दर्शनकर अपने कार से घर लौट रहे थे। उसी समय दामका गाम के नगर महोला के पास सड़क किनारे एक आवारा बैल के पीठ और दोनों पैरों में झुलसी अवस्था में तड़पता देखकर उसने कार रोकी और अपने समूह के सदस्यों को सूचित किया। बाद में उन्होंने बैल को मजूरागेट स्थित नंदनी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।

जहां इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि लगभग सात से आठ साल के बैल पर चार से पांच दिन पहले किसी ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर जला दिया है। इस संबंध में विजय भाई ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत इच्छापोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.