No results found

    अहमदाबाद से ओखा के बीच विशेष किराए पर चलाई जाएगी जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन | Janmashtami special train will be run on special fare from Ahmedabad to Okha

    अहमदाबाद6 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक
    जल्द ही सूरत होकर भी जन्माष्टमी ट्रेनों की घोषणा की जानी है। - Dainik Bhaskar

    जल्द ही सूरत होकर भी जन्माष्टमी ट्रेनों की घोषणा की जानी है।

    यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराए पर जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन अहमदाबाद-ओखा के बीच चलेगी। जल्द ही सूरत होकर भी जन्माष्टमी ट्रेनों की घोषणा की जानी है। ट्रेन संख्या 09435 अहमदाबाद-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल अहमदाबाद से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4:00 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन 13, 17 और 18 अगस्त, 2022 को चलेगी।

    इसी तरह, ट्रेन संख्या 09436 ओखा-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल ओखा से 23:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 8:45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 14, 20 और 21 अगस्त को चलेगी। ट्रेन में एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास कोच होंगे।

    गोवा जाने वाली तीन ट्रेने रिग्रेट
    सूरत से गोवा जाने वाली तीन ट्रेनें रिग्रेट हो चुकी हैं। जबकि दाे ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इस साल काेराेना का प्रकाेप भी थम चुका है, इसलिए लाेगाें ने बड़ी संख्या में बाहर घूमने का प्लान बनाया है। वहीं हिल स्टेशनों पर भी लोग जा रहे हैं।

    सूरत से फ्लाइट का किराया आसमान पर
    सूरत से एक तरफ जहां ट्रेनों की बुकिंग रिग्रेट हो चुकी है वहीं सूरत से स्पाइस जेट और इंडिगो की गोवा फ्लाइट भी पैक्ड है। उड़ानों की इतनी डिमांड है कि किराया पांच हजार से बढ़कर सीधे 10 हजार के पार जा पहुंचा है। सूरत से 15 अगस्त तक स्पाइस जेट की गोवा फ्लाइट का किराया 10913 जा पहुंचा है, जबकि इंडिगो फ्लाइट का किराया 11018 जा पहुंचा है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال