Sunday, August 21, 2022

LG की मंजूरी मिलने के 6 दिन बाद बदल दिए गए थे नई एक्साइज पॉलिसी के नियम | The rules of the new excise policy were changed 6 days after the approval of LG

  • Hindi News
  • National
  • The Rules Of The New Excise Policy Were Changed 6 Days After The Approval Of LG

नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: पवन कुमार

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने 5 आरोपियों को पूछताछ के लिए शनिवार काे समन भेजा। इस बीच, सीबीआई सूत्राें ने दावा किया कि नई एक्साइज पॉलिसी को उपराज्यपाल (एलजी) की मंजूरी के 6 दिन बाद ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसाेदिया ने इसमें बदलाव किए थे। यह एलजी की जानकारी के बिना किया गया था। एलजी ने 24 मई 2021 को मंजूरी दी। मगर 31 मई 2021 को सिसोदिया के कहने पर इसमें कुछ नियम बदल दिए गए।

CBI को लाइसेंसधारकों को लाभ पहुंचाने का शक है
नई एक्साइज पॉलिसी एलजी काे भेजी गई, तो बताया गया कि इससे दिल्ली में शराब की अवैध लीकेज और असमान वितरण समस्या दूर हो सकेगी। सीबीआई का दावा है कि नियमों में बदलाव से लग रहा था कि पॉलिसी टेंडर के बाद लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

हर आवेदनकर्ता को एक वार्ड में कम से कम दो ठेके खोलने की शर्त जुड़वाई गई। इससे पहले दिल्ली कैबिनेट ने सिसाेदिया काे एक्साइज पॉलिसी पर फैसले के पूरे अधिकार दे दिए थे। हालांकि बाद में एलजी की आपत्ति पर इसे वापस लिया गया। सीबीआई ने शनिवार को इस मामले में 31 स्थानों पर छापेमारी की।

CBI का दावा है कि नियमों में बदलाव से लग रहा था कि पॉलिसी टेंडर के बाद लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

CBI का दावा है कि नियमों में बदलाव से लग रहा था कि पॉलिसी टेंडर के बाद लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

केजरीवाल की लोकप्रियता से डरी BJP: सिसाेदिया
मनीष सिसोदिया ने तीन-चार दिन में अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा को मुझसे या आबकारी नीति से समस्या नहीं है। उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से समस्या है। जिस आबकारी नीति के बारे में विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह बड़ी ईमानदारी से बनाई गई। अगर उपराज्यपाल 48 घंटे पहले नीति में बदलाव न करते तो दिल्ली सरकार को 10 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिलता।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से समस्या है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से समस्या है।

घाेटाले के सूत्रधार केजरीवाल: ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीबीआई ने भले सिसोदिया को आरोपी बनाया गया हो, लेकिन घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने सीएम से सवाल किया कि अगर आपकी शराब की नीति ठीक थी तो उसे वापस क्यों लिया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले सिसोदिया को आरोपी बनाया गया हो, लेकिन घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता केजरीवाल हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले सिसोदिया को आरोपी बनाया गया हो, लेकिन घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता केजरीवाल हैं।

खबरें और भी हैं…

Related Posts: