الجمعة، 12 أغسطس 2022

शादी का झांसा देकर रत्न कलाकार ने युवती से किया दुष्कर्म | Ratna artist raped the girl on the pretext of marriage

सूरत4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डायमंड फैक्ट्री में काम करने वाले रत्न कलाकार ने साथ काम करने वाली युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ विवाह करने का झांसा दिया। इसके बाद युवती को कार्यालय और होटल में ले जाकर रत्न कलाकार ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी करने की बात से मुकर गया।

सरथाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक कापोद्रा की विराट नगर सोसाइटी निवासी राजदीप मनसुखभाई सुतारिया डायमंड फैक्ट्री में रत्न कलाकार है। वर्ष 2021 में राजदीप ने साथ काम करने वाली युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद युवती काे विवाह करने के झांसा देकर अपने कार्यालय और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

कुछ समय बाद युवती ने राजदीप से उससे विवाह करने के लिए कहा। ताे उसने उसे दूसरे समाज का बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने सरथाणा थाने में राजदीप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं…

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/11/db_1604320813.png

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.