Thursday, September 1, 2022

कतारगाम के रत्न कलाकार से एक लाख की रकम समेटकर फरार, मां-दलाल समेत 5 के खिलाफ केस | Robber Bride Preyed On One More Youth And Extorted 1 Lakh in Katargam

सूरत23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

कतारगाम में लुटेरी दुल्हन ने एक और युवक को शिकार बनाया है। हीरे के कारखाने में काम करने वाले युवक से शादी करने के बाद नकदी और गहने समेत लाखों रुपए समेटकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन, उसकी मां और दलाल समेत 5 लोगों ने युवक ने 1.32 लाख रुपए ठगे थे। इसमें से 24 हजार वापस कर शेष 1.08 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थी। हीरा श्रमिक ने कतारगाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने कपिला डाह्या राठौड, दलाल यूसुफखान हसुखान पठान (दोनों निवासी- जलाराम सोसाइट, करजण, वडोदरा), मेलसिंह राठौड़ (तारापुर, आणंद), दुल्हन की मां सविता उर्फ चंचल महेंद्र राठौड़ (पानीगेट, वाघोडिया, वडोदरा) और लुटेरी दुल्हन शीतल महेंद्र राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। कपिला राठौड हीरा श्रमिक के मौसेरेभाई की सास है। कतारगाम में रहने वाला 35 वर्षीय हीरा श्रमिक जीतू डेढ़ साल पहले मौसेरे भाई की ससुराल करजण गया था। जीतू की शादी की बातचीत करने पर कपिला ने ही दलाल यूसुफ से संपर्क कराया था।

दलाल यूसुफ ने शादी कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए मांगे थे
यूसुफ ने शादी कराने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट बनाने और शादी करने के बाद लड़की भाग जाए तो रुपए वापस देने का वादा करके डेढ़ लाख की मांग की थी। यूसुफ ने मुधबेन के जरिए मेलसिंह से संपर्क करके वर्ष 2022 में हीरा श्रमिक और उसके पिता को वाघोडिया बुलाया था। सविताबेन के घर उसकी बेटी शीतल के साथ बातचीत कराई थी। शीतल और जीतू शादी करने को तैयार हो गए थे। इसके बाद मेलसिंह और युसूफ ने डेढ़ लाख रुपए मांगे थे और 1.20 लाख में शादी करवाने का सौदा पक्का हुआ था।

शादी का सर्टिफिकेट बनवाने के बहाने भाग गई
दलाल युसुफ ने लड़की की खरीदी करने के लिए पहले 20 हजार मांगे थे। 31 जनवरी को जीतू ने अपने घर में शीतल से शादी की थी। शादी के चार दिन बाद सविता और मेलसिंह दुल्हन को लेने आए थे। इसके बाद हीरा श्रमिक अपनी नवविवाहिता पत्नी को दोबारा सूरत लेकर आया था। इसके बाद शादी का सर्टिफिकेट बनाने के बहाने लुटेरी दुल्हन घर से फरार हो गई थी। इसके बाद रत्न कलाकार जीतू ने कतारगाम पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। कतारगाम पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन, उसकी मां और दलाल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.