मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने 66 हजार युवकों ने आवेदन किया, इसमें 20 से 29 साल के 25 हजार युवक | 66 thousand youths applied to register their names in the voter in Gujarat

सूरत27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
निर्वाचन आयोग द्वारा शहर में चलाया जा रहा है मतदाता सूची में विशेष सुधार कार्यक्रम। - Dainik Bhaskar

निर्वाचन आयोग द्वारा शहर में चलाया जा रहा है मतदाता सूची में विशेष सुधार कार्यक्रम।

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में विशेष सुधार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले तीन रविवार को चलाए गए अभियान में 66158 युवकों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इसमें 18 से 19 साल के 40632 और 20 से 29 साल के 25526 युवक हैं। अगले रविवार को भी मतदाता सूची में विशेष सुधार अभियान चलेगा।

बता दें, मतदाता सूची में सुधार कार्यक्रम 21 अगस्त से शुरू हुआ था। आगामी रविवार को मतदाता सूची में सुधार अभियान का आखिरी दिन है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवक नजदीकी मतदान बूथ पर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले युवक मतदान करने के अधिकारी होंगे।

17 साल पूरे कर चुके भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पहले 18 साल की सीमा तय थी। लेकिन, चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव किया है। अब 17 साल की उम्र पूरी होने पर युवक मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वोट देने का अधिकार 18 साल की उम्र पूरी होने पर ही मिलेगा।

नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का टारगेट
मतदाता सूची में विशेष सुधार अभियान के तहत नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का टारगेट है। अभियान के तहत 1 अक्टूबर को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवकों का नाम सूची में शामिल किया जाना है। युवक मतदाता इससे वंचित न रह जाएं, इसलिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। बीएलओ घर जाकर भी लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं। 18 साल की उम्र पूरी करने वाला कोई भी युवक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहेगा।
– आयुष ओक, कलेक्टर-जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदाता सूची में आधार लिंक करवाने में भारी उत्साह
वोटर कार्ड को आधार से लिंक करवाने में भी लोगों में भारी उत्साह है। 4 सितंबर को 37,359 लोगों ने आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक करवाने के लिए आवेदन किया। 28 अगस्त को 37,325 और 21 अगस्त को 11,124 मतदाताओं ने अपना आधार नंबर लिंक करवाने के लिए फॉर्म भरकर आवेदन किया है।

खबरें और भी हैं…
أحدث أقدم