ठीक वैसे ही जैसे अच्छी दिनचर्या और खान-पान सेहत के लिए जरूरी है। नींद भी हमारे शरीर के लिए जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए 7 घंटे की नींद जरूरी है। 7 घंटे से ज्यादा सोने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। 8-9 घंटे की नींद सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है।
7 घंटे से ज्यादा सोने से आपके दिल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। 7 घंटे से कम सोने से आपका रक्तचाप बढ़ जाता है।
7 घंटे से अधिक सोने से आपके वजन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अच्छी नींद आपके दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकती है। 7 घंटे से कम सोने से वजन बढ़ता है।
नींद की कमी आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है। जिससे आपका शरीर जल्दी बीमारियों से घिर जाता है।
7 घंटे से कम की नींद लेने से आपके शरीर का शुगर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। तो 7 घंटे से ज्यादा सोना आपके लिए फायदेमंद है।