सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, बात बंद की तो हत्या का प्लान बनाया | man who shot 16-year-old girl in Delhi Sangam Vihar arrested

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अमानत उर्फ अरमान अली। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अमानत उर्फ अरमान अली।

दिल्ली पुलिस ने 16 साल की लड़की को गोली मारने वाले अरमान अली को गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। अली पर IPC की धारा 307 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में अरमान ने कहा कि 12वीं में पढ़ने वाली लड़की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिसके कारण अरमान ने लड़की की हत्या का प्लान बनाया।

6 महीने से बात करना बंद किया, इस पर भड़का था अरमान
अरमान ने यह भी कबूल किया कि लड़की को मारने के लिए उसने बॉबी और पवन नाम के दो लड़कों को भी इस प्लान में शामिल किया। जिसके बाद उसने गोली चलाई। गोली लगने से घायल लड़की को कंधे में चोट आई है और वह खतरे से बाहर है। बॉबी और पवन को घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था। इन दोनों ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पिछले 6 महीनों से अरमान से बात करना बंद कर दिया था, जिससे अरमान गुस्से में था।

पिता का आरोप- लोग आरोपी को पकड़ने की जगह वीडियो बनाते रहे
साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर के मुताबिक अमानत का कहना था कि वह उस लड़की से प्रेम करता था। पुलिस इन आरोपियों के पास दो देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस, खाली खोखा भी मिला है। इस बीच घटना के समय का CCTV भी पुलिस को बरामद हुआ है। वहीं लड़की के पिता पीड़िता के पिता पंकज कुमार मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें यह आरोप लगाया था कि लोग अरमान को पकड़ने की जगह घटना का वीडियो बनाते रहे।

डरी हुई है बेटी, पुष्टि करने पुलिस स्टेशन जाएगा पिता
पिता ने यह भी कहा कि आरोपी ने 3-4 महीने पहले सोशल मीडिया पर मेरी बेटी से दोस्ती की थी। उसकी ID फर्जी थी। हमें इसके बारे में जुलाई में पता चला। मेरी बेटी इतनी डरी हुई है कि आधी रात को उठती है, घबरा जाती है। मुझे पता चला कि मास्टरमाइंड अली, कोई उसे अमानत अली कहता है, कोई अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है, मैं पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन जाऊंगा।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post