बुजुर्ग ने कहा- शॉप के सामने पोल लगा रहा था, विरोध किया तो बदसलूकी करने लगा | Raj Thackeray MNS Leader Video Goes Viral | Mumbai News

मुंबई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने एक बुजुर्ग महिला को सरेआम थप्पड़ जड़ा और धक्के दिए। मुंबई के मुंबा देवी इलाके में हुई इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला का नाम प्रकाश देवी है। मनसे कार्यकर्ताओं ने उनकी मेडिकल शॉप के सामने प्रचार के लिए पोल लगाया था, जिस पर महिला ने आपत्ति जताई थी।

मारपीट करने वाले नेता का नाम विनोद अर्गिले है। वीडियो में कई लोग अर्गिले को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। नेता ने बुजुर्ग महिला प्रकाश देवी को कई बार धक्के भी दिए, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। घटना 28 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

प्रचार के लिए जबरदस्ती खंभे लगा रहे थे मनसे कार्यकर्ता
मुंबई का मुंबा देवी इलाका मंदिर के लिए मशहूर है। इस इलाके में मनसे कार्यकर्ता बांस के खंभे लगा रहे थे, लेकिन प्रकाश देवी ने उनसे कहा कि वे मेडिकल शॉप के सामने खंभा न लगाएं। बुजुर्ग महिला ने कहा- मेरे साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि मनसे कार्यकर्ताओं ने गालियां भी दीं।

पुलिस के मुताबिक, मारपीट के तीन दिन बाद 31 अगस्त को महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का मेडिकल चेकअप किया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर मनसे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

UP में भाजपा नेता श्रीकांत ने महिला को दी थी गाली

जेल जाते वक्त श्रीकांत ने कहा, 'वह महिला मेरी बहन जैसी है। निश्चित रूप से मुझसे गलती हो गई है। गुस्से में आकर मैंने अभद्र शब्द बोल दिए थे। बाद में इसका अहसास हुआ।

जेल जाते वक्त श्रीकांत ने कहा, ‘वह महिला मेरी बहन जैसी है। निश्चित रूप से मुझसे गलती हो गई है। गुस्से में आकर मैंने अभद्र शब्द बोल दिए थे। बाद में इसका अहसास हुआ।

पिछले महीने UP के भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था। त्यागी नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसने मुझसे कहा, ”अगर तुमने पौधे छुए तो मैं तुझे टच करूंगा।”

सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया था कि श्रीकांत कॉमन एरिया में पेड़ लगाकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा था। विरोध किया तो उसने अभद्रता की। इस मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था। त्यागी ने माफी मांगी थी।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post