No results found

    आणंद शहर में युवक ने रिक्शा में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया, फरार | Youth kidnapped and raped a teenager in a rickshaw in Anand city, absconding

    आणंदएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

    प्रतीकात्मक फोटो।

    गुजरात में आणंद जिले के बोरसद के कठाणा-डाली रोड पर काणी तलावद्यडी के पास डाली गांव के एक शख्स ने एक किशोरी का अपहरण कर लेने के बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इस संदर्भ में विरसद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया
    बोरसद शहर में राठौड़ चौकड़ी निजानंद रोड के पास रहने वाली परप्रांतिय 15 वर्षीय किशोरी का 5 फरवरी 2022 के दिन डाली निवासी निकुंज सोलंकी नामक शख्स ने अपहरण कर लिया था। काणी तलावडी के पास किशोरी को जबरदस्ती से रिक्शा में बैठाकर भगा ले जाने के बाद उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने के बाद बार-बार दुष्कर्म किया गया।

    डर की वजह से नहीं बताया घर में
    इस घटना के बाद किशोरी भयभीत थी। इसलिए परिवारजनों ने जब पूछताछ की तो उसने हकीकत बताई। इसके बाद परिवार वालों ने विरसद पुलिस थाने में निकुंज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिक्शा नंबरों सहित आरोपी के ठीकानों की जांच शुरू कर गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال