No results found

    अवैध रूप से संचालित हो रहा था मैरिज गार्डन, 21 लाख रुपए संपत्ति कर है बकाया | Marriage Garden was operating illegally, property tax of Rs 21 lakh is due

    सागरएक घंटा पहले

    अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन पर प्रशासन ने की कार्रवाई।

    सागर की मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए मैरिज गार्डन पर बुलडोजर चलाया गया। पक्के निर्माणों को तोड़ा गया है। प्रशासन की कार्रवाई देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में कार्रवाई का विरोध किया गया। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और जेसीबी की मदद से मैरिज गार्डन ढहाया गया।

    जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आकांक्षा मैरिज गार्डन पर नगरीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। नगर पालिका मकरोनिया द्वारा अवैध रूप से संचालित आकांक्षा मैरिज गार्डन के संचालक को लगातार नोटिस और समझाइश दी जा रही थी।

    लेकिन मैरिज गार्डन संचालक ने उक्त नोटिसों को लेने से मना कर दिया। साथ ही नगर पालिका के 21 लाख रुपए के बकाया संपत्ति कर को भी जमा नहीं कराया। जिसके चलते प्रशासन ने मैरिज गार्डन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग पर बने गेट और स्टेज आदि को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। इस दौरान मौके पर अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी, तहसीलदार रोहित वर्मा, नायब तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, मकरोनिया सीएमओ प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال