الاثنين، 7 نوفمبر 2022

खाना खाते वक्त सुए से किए वार, 3 घायलों को अस्पताल लाया गया | Clashes in Ludhiana Jail, 3 injured

लुधियाना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जेल में झड़प दौरान घायल युवकों का मैडिकल करवाने पहुंचा जेल प्रशासन। - Dainik Bhaskar

जेल में झड़प दौरान घायल युवकों का मैडिकल करवाने पहुंचा जेल प्रशासन।

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में खाना खाने के दौरान कैदी आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान सुए से भी वार किए गए। मामला देर रात का बताया जा रहा है। घायल हुए कैदियों को करीब 18 घंटे बाद जेल प्रशासन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा।

पीड़ित कैदी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके लड़कों पर अमृतसर के रहने वाले कुछ कैदियों ने हमला कर दिया है। जैसे ही कुछ लोग लड़ाई छुड़वाने के लिए आए तो बदमाशों ने उन पर भी सुओं से वार कर दिए। जेल से आए सुरक्षा कर्मचारियों ने बताया कि घायलों का उपचार करवा उन्हें वापस जेल ले जाया जा रहा है। जिस युवकों पर हमला हुआ है उनमें बोबी, साहिल और चेतन मौजूद हैं, जो कि पहले से ही लड़ाई झगड़े के मामले में जेल में बंद हैं।

पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें जेल से कोई जानकारी नहीं दी गई। अभी मेडिकल करवाने के दौरान बताया गया है कि जिस समय लड़ाई हुई, उस समय मामला शांत हो गया था। फिर देर रात रोटी खाते समय दोबारा झड़प हो गई।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि युवकों के चोटें देर रात की लगी है, लेकिन जेल प्रशासन इतने घंटों बाद उन्हें सिविल लेकर आया। सूत्रों के मुताबिक, जेल में ये गैंगवार का मामला है, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा ये मामला नहीं है सिर्फ आपसी झड़प है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.