No results found

    ठेके पर 3 लोग शराब लेने पहुंचे थे, कहासुनी होने पर की फायरिंग | Firing at Liquor vend in Mohali latest news

    चंडीगढ़एक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    पंजाब के मोहाली जिले के अंतर्गत आते गांव जयंती माजरा में शराब के ठेके पर एक कारिंदे के पेट में गोली मार दी गई। बीते शनिवार देर रात यह घटना घटी। जानकारी के मुताबिक पूरी रात कारिंदा गोली लगने के बाद ठेके पर ही गिरा पड़ा रहा। दरअसल, हमलावर ठेके का शटर नीचे गिरा गए थे। सुबह घटना की जानकारी पाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद मुल्लांपुर थाने को मामला रिपोर्ट करवाया गया।

    पुलिस ने दिन के समय मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। वहीं, पुलिस घायल के बयान लेने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं ठेके पर CCTV कैमरे न होने की वजह से अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

    मुल्लांपुर थाना SHO सतिंदर सिंह ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कारिंदे से बीते शनिवार देर रात 3 लोग शराब लेने आए थे। इनकी ठेके के करिंदों के साथ किसी बात पर बहस हो गई थी। जिस पर इनमें से एक ने कारिंदे पर गोली चला दी। गोली कारिंदे के पेट में लगी और दूसरी साइड से निकल गई। SHO ने बताया कि पुलिस को घटना की रिपोर्ट सुबह लगभग 6.30 बजे करवाई गई।

    घायल की पहचान नयांगांव के समीप रहने वाले ओम प्रकाश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थित बताई जा रही है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेका सिंगला ग्रुप का बताया जा रहा है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال