Saturday, November 5, 2022

3 लाख की आबादी रहेंगी प्रभावित, देर रात फाल्ट हुए ठीक | Three lakh population will be affected, faults were fine till late night on Friday.kanpur

कानपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आज केस्को चार फीडर में रखेगा शटडाउन - Dainik Bhaskar

आज केस्को चार फीडर में रखेगा शटडाउन

कानपुर में बिजली की कम होती मांग के बावजूद फाल्ट कम होने का नाम नहीं लें रहे है। शनिवार को चार फीडर में शटडाउन लिया जायेगा। इन फीडर में दिन में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। जिससे लगभग तीन लाख की आबादी प्रभावित रहेंगी।

केस्को की टीम शुक्रवार को मरम्मत कार्य में देर रात एक सक्रिय नज़र आई। शहर में अलग अलग सब स्टेशनों हुए फाल्ट से लगभग चार लाख की आबादी परेशान होने को मजबूर रही।

आज यहां नहीं रहेगी लाइट

शनिवार को जीआईसी सबस्टेशन से बम पुलिस फीडर, सीसामऊ और लकड़मंडी फीडर में शटडाउन रहेगा। यहां मरम्मत कार्य के लिए सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण सीसामऊ, तकिया पार्क, खानबाड़ा, फूलमती तिराहा और नाला रोड के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उधर, आरपीएच-2 फीडर से डबल सप्लाई वर्क के लिए सुबह दस से बारह बजे तक ब्रेकडाउन लिया जाएगा। इस कारण तिलकनगर, ग्रीनपार्क और परमट के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

कल यहां लिया गया शटडाउन

शुक्रवार को बिजलीघर खंड आरपीएच न्यू के ग्रीनपार्क फीडर की आपूर्ति स्काडा टीम के कार्य करने की वजह से सुबह 09:10 से दोपहर 12:15 बजे तक शटडाउन पर रही।

इसी खंड के RPH न्यू फीडर की आपूर्ति सब स्टेशन यार्ड में मरम्मत का कार्य के लिए सुबह 11:15 से दोपहर 12:15 बजे तक बंद रही। इसी खंड के तिकोनिया पार्क फीडर की स्काडा टीम के मरम्मत कार्य के लिए दोपहर 02 :15 से 03 :45 बजे तक शटडाउन लिया गया।

देर रात तक चला मरम्मत कार्य

शुक्रवार को ही हंसपुरम खंड के वाॅटर पार्क और टेलीफोन फीडर की आपूर्ति एचटी लाइन बदलने के कार्य के लिए दोहपर 12:05 बजे से शटडाउन पर चली गई। वहां देर रात तक कार्य जारी था। रतनपुर खंड के शास्त्री नगर उपकेंद्र से विजय नगर फीडर की आपूर्ति एलटी लाइन टूटने सुबह 11:30 से दोपहर 02:00 बजे तक शटडाउन पर रही।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.