नारनौलएक घंटा पहले
खेतों में भरा पानी।
हरियाणा में नारनौल के दौंगड़ा अहीर में गुरुवार शाम एक नहर ओवरफ्लो हो गई। जिसके चलते पानी खेतों में घुस गया। इससे करीब 30 एकड़ में खड़ी सरसों की फसल खराब हो गई। किसानों ने सरकार से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
नहर में पानी का बहाव बढ़ने से दौंगड़ा अहिर गांव में गुरुवार शाम नहर के सामने अचानक पटरी के ऊपर से पानी निकलने लगा। बहाव तेज होने के चलते सरसों की फसल में पानी भरना शुरू हो गया। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर ओवरफ्लो पानी रोकने का प्रयास किया गया।किसानों का कहना है कि नहर के ओवरफ्लो से खेतों में लगी फसलों नुकसान होने से आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।

खेतों में घुसा पानी।
दौंगड़ा अहीर ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में बोई हुई सरसों की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 10 से 12 जगह नहर ओवरफ्लो हो जाने से लगभग 30 एकड़ पानी से जलमग्न हो गए ।ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने महंगी बीज खाद की व्यवस्था करके खेतों में सरसों की फसल बोई थी, लेकिन पानी भरने के कारण वह बर्बाद हो गई।