No results found

    बोले- 36 घंटे बाद जयराम सरकार की विदाई तय, कुटलैहड़ के कांग्रेसियों को दी एकजुटता की नसीहत | Himachal Assembly Election 2022: Mukesh Agnihotri's public meeting in Basal

    ऊना2 घंटे पहले

    बसाल में जनसभा के दौरान जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो व अन्य नेता।

    हिमाचल कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के बसाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर जयराम सरकार रही। साथ ही उन्होंने कुटलैहड़ के कांग्रेस नेताओं को एकजुटता की नसीहत दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा को बचाने के लिए मोदी, योगी और शाह भी आ गए। अब 36 घंटे बचे हैं और किसी को बुलाना है तो बुला लो।

    लेकिन भाजपा सरकार को विदा होने से कोई नहीं बचा सकता। हिमाचल की जनता सरकार को विदा करने के लिए तैयार बैठी है।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है। आज आटा 30 रुपए किलो और सरसों तेल 250 रुपए लीटर से अधिक हो गया है। गैस सिलेंडर की कीमत 12 सौ रुपए से अधिक हो रही है। भाजपा की सरकार ने बच्चों की किताबें, महिलाओं की चूड़ियां और बिंदी पर GST लगा दिया है। यहां तक कि कफन पर भी टैक्स लगाया है। जनता पर टैक्स का भार लादने वाली सरकार को कभी महिलाएं वोट नहीं देंगी।

    मुकेश अग्निहोत्री को गदा भेंट करते कांग्रेस।

    मुकेश अग्निहोत्री को गदा भेंट करते कांग्रेस।

    5 साल जयराम सरकार से लड़ी लड़ाई
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली की जनता ने मुझे 4 बार विधायक बनाया। जिसके कारण आज प्रदेश का बड़ा नेता बना। पार्टी ने उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया। हमने 5 साल ठोक बजाकर जयराम सरकार से लड़ाई लड़ी। जिस कारण आज हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

    बसाल की जनसभा में उमड़ी भीड़।

    बसाल की जनसभा में उमड़ी भीड़।

    कुटलैहड़ की हार का वनवास होगा खत्म
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ की हार का वनवास खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सब नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने मिलकर किला फतेह करना है। कहा कि कांग्रेस की निर्णायक लड़ाई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ के कांग्रेस नेताओं से दो टूक कहा कि हर किसी की गतिविधि पर हमारी नजर है। कहा कि जो पार्टी में रह कर गद्दारी करेगा, वो कुटलैहड़ का गद्दार होगा।

    हिमाचल में कांग्रेस की सुनामी चल रही है। कहा कि मुकेश अब जयराम का तंबू साथ लेकर ही उड़ेगा। उन्होंने दावा किया ऊना जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال