No results found

    आज व कल बारिश-बर्फबारी की संभावना; अभी सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा तापमान | Assembly Election 2022 | Himachal weather | Rain and Snow

    शिमला14 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    शिमला में रिज पर चहलकदमी करते लोग (फाइल फोटो) - दैनिक भास्कर

    शिमला के रिज पर टहलते हुए लोग (फाइल फोटो)

    हिमाचल में आज व कल कुछेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। राहत की बात यह है कि वोटिंग वाले दिन यानी 12 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

    इसी तरह 7 नवंबर यानी कल प्रदेश के मध्यम ऊंचे व अधिक ऊंचाई वाले अधिकतर भागों में बारिश हो सकती है। आज से अगले 40 घंटे तक चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के अत्यधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

    सुरेंद्र पाल ने बताया कि 8 और 9 नवंबर को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। इस दिन एक-आध स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है

    प्रदेश में लंबे ड्राइ स्पेल के बाद इन दिनों तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। इससे नवंबर माह में जैसी ठंड होती है,अब तक उसका एहसास नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के एक-आध स्टेशन को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा चल रहा है।

    सर्दी में भी गर्मी

    नवंबर के दूसरे सप्ताह में शिमला का न्यूनतम तापमान औसत 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्नी सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार यह 3 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है। शनिवार को शिमला का अधिकतर तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।

    इसी तरह दूसरे शहरों में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। प्रदेश में नवंबर माह में इस तरह का ट्रेंड कम ही देखने को मिलता है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال