No results found

    देर रात 46 उम्मीदवारों के नाम घोषित; अब तक 89 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान | Gujarat Elections 2022 | Congress announces second list of 46 candidates

    15 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    दूसरी लिस्ट में भी राजकोट पूर्व और पश्चिम सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। - Dainik Bhaskar

    दूसरी लिस्ट में भी राजकोट पूर्व और पश्चिम सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

    कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 46 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 3 महिला और 4 मुस्लिम नाम भी हैं। इससे पहले पार्टी ने 43 नामों वाली पहली लिस्ट पिछले शुक्रवार को जारी कर दी थी। कांग्रेस ने अब तक 89 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

    दूसरी लिस्ट में भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल और वलसाड से कमलकुमार पटेल उम्मीदवार हैं।

    उधर काफी समय तक विचार विमर्श के बाद BJP ने भी गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात में पहले चरण में 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।

    अब देखें 46 उम्मीदवारों के नाम वाली दूसरी लिस्ट…

    दो दिन में कांग्रेस के 3 विधायकों का इस्तीफा

    हालांकि गुजरात चुनाव में कांग्रेस की राह आसान नहीं होने वाली है। पिछले 2 दिनों में तीन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के दाहोद जिले के झालोड़ से कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने बुधवार रात को इस्तीफा दिया है। वे मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।

    BJP ने भगवानभाई धनाभाई बराड़ को तलाला विधानसभा सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है।

    43 कैंडिडेट्स की पहली सूची
    चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के दूसरे दिन ही कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। राज्यसभा सदस्य अमीबेन याग्निक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और मुहवा में औद्योगिक प्लांट के खिलाफ आंदोलन करने वाले डॉ. कनुभाई कलसरिया के नाम शामिल हैं। यहां पढ़ें इन सभी प्रत्याशियों के नाम…

    BJP ने 38 विधायकों के टिकट काटे
    गुरुवार को जारी हुई भाजपा की पहली लिस्ट में 180 विधानसभा सीटों में से 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। घाटलोडिया राज्य की हॉट सीट है। मुख्यमंत्री यहां से भाजपा विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं। पढ़ें पूरी खबर…

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال