No results found

    प्रदेश के 47 लाख गन्ना किसानों ने प्रदेश को बनाया नंबर वन | 47 lakh sugarcane farmers of the state made the state number one

    अयोध्या30 मिनट पहले

    रुदौली रौजागांव स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

    अयोध्या जिले के रुदौली रौजागांव स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के द्वारा विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। IFFCO नैनो यूरिया तरल आधारित पर रबी उत्पादकता वृद्धि विषय पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत IFFCO के एमडी डॉ उदय शंकर अवस्थी ने दीप प्रज्वलित करके की। इस दौरान परिसर के अंदर लगे मेले के प्रोडक्ट का एमडी ने निरीक्षण किया। इस मौके आईएएस अपर मुख्य सचिव गन्ना समिति के संजय आर भूसरेड्डी व नई दिल्ली के अध्यक्षता इफको प्रबंध निदेशक डॉक्टर यू एस अवस्थी भी शामिल हुईं।

    अपर मुख्य सचिव गन्ना सीमित के संजय आर भूसरेड्डी ने कहा कि जो हमारे पुरे उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान का उत्पादन कैसे बढ़े और उचकोटी का गन्ने का बीज़ मिले जिससे अच्छे गन्ने की फ़सल उगए। जिसमे चीनी मिल को फायदा और गन्ना किसानों को फायदा हो सके। प्रदेश पिछले 17- 18 सालों से लगातार पूरे भारतवर्ष में गन्ने का पैदावार नंबर एक हुआ है। इधर बारिश के कारण काफ़ी नुकसान हुआ है। जो समितियां खत्म होने के कगार पर थी। हमने उन्हें बाहर उभारने के काम किया है। इसके अलावा 168 करोड़ रुपए किसानों को दिया गया है, जो बहुत पुराना बकाया था।

    46-47 लाख गन्ना किसान गन्ना का करते है पैदावार

    सचिव ने कहा पहले हमारे पास गन्ना किसान 33 लाख थे अब 46-47 लाख गन्ना किसान हुए है। जो प्रदेश को नंबर वन बनाया है। उत्तर प्रदेश की सरकार की और गन्ना विकास समिति की तरफ भरोसा बढ़ा है। आज की डेट में टोटल हमारे पास 60 लाख किसान हैं। दरअसल इस गन्ना किसान गोष्ठी मे किसानो को प्रोडक्ट के बारे मे बताया गया।जिसमे गोष्ठी मे बड़ी संख्या मे किसान शामिल हुईं।इस मौके पर इफको लखनऊ राज्य विपरण प्रबंधक अभिमन्यु राय,उप गन्ना आयुक्त हरिपाल सिंह और मुख्य क्षेत्र प्रबंधक ए के सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।

    अपर मुख्य सचिव गन्ना सीमित के संजय आर भूसरेड्डी कार्यक्रम को संबधित करते हुए।

    अपर मुख्य सचिव गन्ना सीमित के संजय आर भूसरेड्डी कार्यक्रम को संबधित करते हुए।

    प्रदेश के 47 लाख गन्ना किसानों ने प्रदेश को बनाया नंबर वन

    इस दौरान प्रगतिशील किसान,वैज्ञानिकों,लोक कलाकार व महिला स्वयं सहायता समूह के लोगो को सम्मानित किया गया। वही एमडी डॉ उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए नैनो यूरिया का दाम 15 रूपये पर बोतल दाम घटा दिया है। जो 240 रुपये था, अब वह 225 कर दिया गया है। जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील कि आप नैनो यूरिया का इस्तेमाल करें, जिससे खेत की पैदावार अच्छी होंगी।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال