No results found

    जिला कलेक्टर ने घोषणा, 5 किलोमीटर के दायरे में बंद रहेंगी शराब दुकानें | District Collector announced, liquor shops will remain closed within a radius of 5 km

    राजसमंदएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनाव 2022 के दौरान सूखा दिवस घोषित पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनाव 2022 के दौरान सूखा दिवस घोषित - Dainik Bhaskar

    पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनाव 2022 के दौरान सूखा दिवस घोषित पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनाव 2022 के दौरान सूखा दिवस घोषित

    राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार राजसमंद जिले में पंचायत राज उपचुनाव को लेकर संबधित गांवों में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ड्राई डे की घोषणा की है। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 2022 के दौरान कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संयुक्त शासन सचिव वित्त आबकारी विभाग के आदेशानुसार राजस्थान पंचायती राज उप चुनाव क्षेत्रों तथा क्षेत्रों के 5 किलोमीटर की परिधीय क्षेत्र में लगी देसी तथा भारत निर्मित विदेशी शराब की समस्त दुकानें बंद रहेगी।

    इस अवधि में उपचुनाव क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में किसी होटल भोजनालय एवं दुकान में अन्य लोक या प्राइवेट स्थान में कोई देश स्पिरिट युक्त, किण्वित या मादक लिकर, या वैसे ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जाएगा, न दिया जाएगा और न ही वितरित किया जाएगा।

    पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत सिसोदा, पंचायत समिति देलवाड़ा में नेगड़िया, पंचायत समिति आमेट ग्राम पंचायत गलवा, लोढियाना, साकरड़ा, पंचायत समिति कुंभलगढ़ ग्राम पंचायत कणुजा, गजपुर धानीन, कालिंजर, टाटा वाड़ा, गुर्जरान पंचायत समिति रेलमगरा की ग्राम पंचायत राजपुरा, पंचायत समिति राजसमंद की ग्राम पंचायत पिपलांत्री पंचायत समिति भीम की ग्राम पंचायत ठीकरवास, छापली मंडावर, सारोठ, पंचायत समिति देवगढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुरा कुदंवा, ईसर मंड, स्वादड़ी इन ग्राम पंचायतों में 23 नवंबर को सांय 5 से 25 नवंबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस ग्राम पंचायत एवं उनके लगते हुई 5 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र का संपूर्ण क्षेत्र सूखा दिवस घोषित रहेगा।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال