No results found

    7 की मौत, कई घायल; पीड़ित परिवारों को CM ने 5-5 लाख देने का ऐलान किया | Maharashtra Car Road Accident Update; 7 Dead, Several Injured | Solapur News

    सोलापुरएक दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धालुओं का जत्था कार्तिक एकादशी के लिए जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर जा रहा था, तभी एक कार ने जत्थे में शामिल कई लोगों को कुचल दिया। SUV कार को 75 साल के बुजुर्ग चला रहे थे। उनका कार से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं पर कार चढ़ा दी।

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग।

    हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

    हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

    जत्थे में शामिल थे 32 श्रद्धालु
    पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब 6.45 बजे मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास हुआ। 32 श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिन पहले कोल्हापुर से चला था। संगोला के पास एक तेज रफ्तार SUV ने पीछे से श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

    हादसे की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال