No results found

    असामाजिक तत्वों ने की सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने इलाके को छावनी में बदला | Anti-social elements tried to disturb harmony, police converted the area into a cantonment

    जमुई13 मिनट पहले

    जमुई टाउन थाना क्षेत्र के गादी बुकार गांव में असामाजिक तत्वों ने एक धर्म विशेष स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दो समुदाय के बीच स्थिति पूर्ण तनाव हो गई। जानकारी के बाद टाउन थाने की पुलिस तथा अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि शनिवार को असामाजिक तत्वों ने गादी बुकार गांव में बनाए गए एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त कर दोनों समुदाय के बीच आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश रची गई थी।

    घटना की जानकारी के बाद टाउन थानाध्यक्ष राजीव तिवारी, सीओ सुजीत कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को पूरी छावनी में तब्दील कर दिया और लोगों से असामाजिक तत्वों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर प्रशासन को जानकारी देने की अपील की गई।

    बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों ने एक साल पहले भी उक्त स्थल पर लगाए गए झंडे को उखाड़ कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और जिला प्रशासन की तत्परता से मामले को निपटा लिया गया। एक बार फिर दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है और असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुट गई है।

    थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال