Friday, November 11, 2022

स्मृति ईरानी से बोले-ट्रेनें बंद है महिलाओं को बताइए क्यों हैं, झलियामारी, सारकेगुड़ा कांड पर जवाब दें | Bhupesh Baghel's statement on Smriti Irani Question on closed trains asked to BJP Hunkar rally in Bilaspur

रायपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिलासपुर में भाजपा के महतारी हुंकार रैली कार्यक्रम में आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया है। भूपेश बघेल ने भाजपा और स्मृति ईरानी से कहा- जो ट्रेन लगातार बंद हो रही हैं, उसको चालू करवाएं। स्मृति ईरानी को बताना चाहिए आखिर ट्रेन क्यों बंद हैं, क्या महिलाएं यात्रा नहीं करती हैं। ट्रेन में सबसे ज्यादा महिलाएं सफर करती हैं। ये सुविधा जनक और सस्ता विकल्प है इसे बंद किए हुए हैं, क्या महिलाओं को समस्या नहीं आ रही इससे। अगर आज रायपुर आई हैं, तो इस पर सुधार करें।

मुख्यमंत्री ने ये बातें रायपुर से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए जांजगीर जाने से पहले कहीं, उन्होंने आगे कहा- यहां जो भी मामले होते हैं उनपर फौरन कार्रवाई होती है, FIR हुई है। लोग पकड़े गए हैं। यहां से ज्यादा अपराध यूपी में है, तुलना करना है तो वहां से करें। यहां तो झलियामारी, सारकेगुड़ा, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, अंखफोड़वा कांड जैसी घटनाएं हुईं। तब बोलती बंद थी।

ED, 2011 के मामले की भी जांच करे
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि ED यहां जांच कर रही है। अफसर तो जांच के दौरान 20 साल पुराने मामलों की तह तक जाते हैं। दस्तावेज जांचते हैं। यहां 2011 के मामलों (नाम और चिटफंड घोटाला, भाजपा शासन के समय के) की जांच क्यों नहीं कर रहे। इस मामले में CM ने ED को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.