No results found

    बीजेपी की पहली लिस्ट हो सकती है जारी, रूपाणी और नितिन पटेल का पत्ता कटा | BJP's first list may be released, Rupani and Nitin Patel's leaf cut

    अहमदाबाद2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक
    दोनों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी। - Dainik Bhaskar

    दोनों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी।

    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात में चारों पार्टियों की तरफ से प्रचार जोरों पर चल रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने तो अपने स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस 43 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं, आज रात तक बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी में है।

    पूर्व मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का पत्ता कटा
    चौंकाने वाली जानकारी यह मिल रही है कि गुजरात के दिग्गज नेता यानी की पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल का पत्ता कट गया है। मतलब ये दोनों ही नेता विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी आलाकमान इन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देने का खाका तैयार कर चुका है।

    रूपाणी और नितिन पटेल को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात बीजेपी की कोर कमेटी में अचनाक बदलाव किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को शामिल किया गया है। इससे साफ है कि इन दोनों नेताओं को गुजरात विधानसभा चुनाव से दूर रखना है।

    तलाला विधायक भगा बारड ने भाजपा जॉइन की
    मंगलवार को कांग्रेस से 10 बार विधायक रहे मोहन राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, आज तलाला के कांग्रेसी विधायक भगा बारड ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के कमलम कार्यालय में केसरिया धारण कर बीजेपी में एंट्री कर ली। भगा बारड दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال