Friday, November 11, 2022

सुक्खू बोले- पुलिस भर्ती पेपर लीक कराया, CBI जांच पर मुख्यमंत्री ने बोला झूठ | Himachal Assembly Election 2022: Sukhwinder Singh Sukhu targets BJP

हमीरपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू रोड शो के बाद लोगों से संपर्क करते हुए। - Dainik Bhaskar

नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू रोड शो के बाद लोगों से संपर्क करते हुए।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का दूसरा नाम ही भाजपा सरकार है। प्रदेश को हर क्षेत्र में बदहाल बनाने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। महंगाई कम करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने में नाकाम रही है। उल्टा महंगाई को उचित ठहराया गया।

उन्होंने कहा कि 400 रुपए का गैस सिलेंडर 1150 का हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए तक पहुंच गई है। तेल की बोतल 200 रुपए में मिल रही। खाद्य पदार्थों की कीमतों में आग लगी है। गृहिणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। पुलिस भर्ती का पेपर किसने लीक कराया, यह पूरे हिमाचल की जनता जानती है। सरकार के संरक्षण में पेपर लीक हुआ और आज तक पेपर बेचने वाले नहीं पकड़े गए।

स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद-फरोख्त में भाजपा नेता रहे शामिल
सीबीआई जांच कराने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक ने झूठ बोला। आज तक सीबीआई जांच कराने के आदेश ही जारी नहीं हुए। इससे साफ है कि पेपर लीक कराने में भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान बन चुका है। कोरोना के दौरान स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल रहे।

राजीव बिंदल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी गंवानी पड़ी। IPH सहित अनेक महकमों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। एनएच के टेंडरों में अनेक अनियमितताएं सामने आईं। बैक डोर एंट्री में भाई-भतीजावाद चरम पर रहा। प्रदेश में 14 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। सरकार रोजगार देने में विफल रही। अपने चहेतों को रोजगार देने के लिए ही पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराया।

बेरोजगार युवा नशे की चपेट में
बेरोजगार युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। सिंथेटिक ड्रग्स का धंधा फला फूला है। नशाखोरी पर लगाम लगाने पर सरकार नाकाम रही। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार हटाओ; बेरोजगारी-भ्रष्टाचार और महंगाई से मुक्ति पाओ। इसलिए सुनहरी मौका न चूकें, कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। हिमाचल में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार आ रही है।

हिमाचल में छत्तीसगढ़ व राजस्थान की तर्ज पर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी। कर्मचारियों को एरियर व अन्य रुके हुए वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। कांग्रेस अपनी दस गारंटी व घोषणा पत्र के सभी वादे पूरा करेगी। भाजपा अपनी हार देखकर लोगों को बरगलाना चाह रही है, लेकिन हिमाचल की प्रबुद्ध जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। भाजपा की सत्ता से विदाई हो चुकी है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.