No results found

    गुरु नानक देव जयंती के चलते नहीं देखे जाएंगे मरीज | Chandigarh PGI OPD latest news

    चंडीगढ़44 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    चंडीगढ़ PGI - Dainik Bhaskar

    चंडीगढ़ PGI

    रीजन के सबसे बड़े हेल्थ इंस्टीट्यूट PGI की सभी OPDs(आउटपेशेंट डिपार्टमेंट) आज बंद रहेंगी। गुरु नानक देव जयंती(गजैटिड हॉलीडे) के चलते PGI प्रशासन ने यह ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर बताया गया है कि इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह सुचारु रूप से चलती रहेंगी। बता दें कि PGI की विभिन्न OPDs में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज आते हैं।

    उत्तर भारत के इस बड़े हेल्थ इंस्टीट्‌यूट में चंडीगढ़ के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और कुछ उत्तर-पूर्व राज्यों के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। मरीजों की बड़ी संख्या से भरे रहने वाले PGI में आज सिर्फ गंभीर रूप से बीमार और एक्सीडेंट आदि से जुड़े केसों को ही देखा जाएगा।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال