मुख्यमंत्री ने कहा, गुनाह किया है तो पूछताछ क्यों ? हिम्मत है, तो गिरफ्तार करके दिखाओ | The Chief Minister said, if you have committed a crime, then why inquire? If you have the courage, then show it by arresting

रांचीएक घंटा पहले

सीएम हेमंत ने दी चुनौती

झारखंड सरकार अपना कार्यकाल, पूरा करेगी। यह लोग सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकेगें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने उपरोक्त बातें कही। मुख्यमंत्री ने आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। ईडी की पूछताछ को साजिश करार देते हुए कहा, विरोधियों को यह पच नहीं रहा कि आदिवासी दलित झारखंड चला रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

सीएम हेमंत सोरेन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

मुझे घबराने की जरूरत नहीं है। जनता मेरे साथ है। यहां मुख्यमंत्री ने सीधी चुनौती देते हुए कहा, अगर हिम्मत है, तो आओ और गिरफ्तार करके दिखाओ,अगर गुनाह किया है, तो पूछताछ क्या करना है सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ। रायपुर में कार्यक्रम पहले से तय था इस दिन ईडी ने बुलाया। ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, भाजपा दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है क्या झारखंडियों से डर लगता है।

अगर हमने जेल अभियान शुरू किया, तो जगह नहीं बचेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, विपक्षी पार्टी के लोग कभी राजभवन में तो कभी ईडी आफिस में रात बिताते हैं। इन्हें लगता है कि यह जेल भेजेंगे तो हम डर जायेंगे। जेएमएम पार्टी इन परिस्थितियों से तपकर और मजबूत होती है। इनकी राजनीति रोटी को जला देना है जो यह सेंकने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हमने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया तो इतने लोग है कि जेल में जगह कम पड़ जायेगी। गुजरात में चुनाव का ऐलान हो गया है गुजरात में रहने वाले झारखंडी भाई संभल जाएं।

विरोधियों पर जमकर बरसे सीएम हेमंत सोरेन

विरोधियों पर जमकर बरसे सीएम हेमंत सोरेन

विपक्ष के मनसूबे को करेंगे नाकामयाब
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार के काम का जिक्र करेत हुए कहा, राज्य सरकार लोगों के अधिकार उन तक पहुंचा रही है। इसे लेकर विपक्ष में खलबली मची है। किसी भी तरह से वह षड़यंत्र को अंजाम देने में लगे हैं। देश में यह सबसे अजूबा है कि भ्रष्टाचार को लेकर यह अपना छाती पीट रहे हैं। झारखंड खनिजों से भरा है अबतक इन्हें कोई भ्रष्टाचार नजर नहीं आया अब इन्हें भ्रष्टाचार दिख रहा है तो बालू और गिट्टी में दिख रहा है। कोयला और लोहा में भ्रष्टाचार इसलिए नजर नहीं आता क्योंकि यह केंद्र सरकार के हिस्से आता है। इनके एक- एक मंसूबे को नाकाम कर रहे हैं। झारखंड लड़कर लिया है इनके मनसूबे को हमलोग लड़कर नाकामयाब करेंगे। राज्य में विकास की धरती धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ रही है। इन लोगो ने इस राज्य के गरीबों को विधवाओं का मजदूरों का शोषण किया है। आने वाले समय में इस राज्य का हर एक व्यक्ति जवाब देगा।

सरकार को ईडी – सीबीआई से डरा रही है विपक्ष
आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड मुक्ति मोरचा एक आंदोलनकारी पार्टी है। यह नहीं चाहते कि कभी आदिवासी, दलित आगे बढ़ें। इन सोच सांमतवादी है, आज जब यह लोग अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं तब इस समाज को कैसे कुचलें इसकी कोशिश कर रहे हैं, कभी सीबीआई, कभी ईडी, कभी कोर्ट का सहारा लेते हैं। ये लोग यहां के मूलवासी और आदिवासी को अपने पैरों पर खड़ा नहीं होने देना चाहते । अब इस राज्य में बाहरियों का नहीं झारखंडियों का राज चलेगा।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भाजपा विधानसभा और लोकसभा हारेगी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, चारों पांचों उपचुनाव में इन्हें हार का सामाना करना पड़ा। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ हो जायेगा। मुख्मयंत्री ने कहा, कार्यकर्ता जाकर गांव- गांव में संदेश दें। सरकार के काम से यह घबरा गये हैं।

हेमंत सोरेन 1932 का खतियान देगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, गुरुजी ( शिबू सोरेन) ने झारखंड अलग किया। अब हेमंत सोरेन राज्य को 1932 के आधार पर स्थानीय नीति देने जा रहा है। ओबीसी को 27 प्रतिशत का आरक्षण देने जा रहा है। विपक्ष भूल जाता है कि हमारे वशंज कौन हैं। हम लड़ना जानते हैं। इनके षड़यंत्र के खिलाफ हमें लड़ना है।

विपक्ष करेगा धरना प्रदर्शन , सब सिखायेंगे
हेमंत सोरेन ने कहा, मैंने सुना है कि विपक्ष के लोग धरना प्रदर्शन करेंगे ऐसे लोगों की पहचान कीजिए कौन लोग हैं जो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समय आने पर इन्हें सबक सिखायेंगे। हमारी पार्टी पिछले 40 सालों से लड़ रही है। हम इन छोटी समस्याओं से डरने वाले नहीं है।

खबरें और भी हैं…
أحدث أقدم