No results found

    दिव्यांग चाचा की विक्षिप्त भतीजा ने कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, भतीजा गिरफ्तार | Disabled uncle's neurotic nephew killed with an ax, nephew arrested

    चौपारण2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक
    जमीन विवाद में हत्या - Dainik Bhaskar

    जमीन विवाद में हत्या

    हजारीबाग के चौपारण इलाके में मानसिक तौर पर विक्षिप्त भतीजे ने अपने दिव्यांग चाचा की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना चौपारण थाना क्षेत्र के सेलहारा पंचायत के ग्राम टोइया की है। इस मामले पर प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया मंगलवार देर रात ग्राम टोइया में विक्षिप्त किशोर यादव पिता स्व हुलास यादव ने अपने 50 वर्षीय दिव्यांग चाचा लालधारी यादव पिता स्व ठकुरी यादव की हत्या कर दी। उसके माथे पर कुल्हाड़ी से इतने वार किये कि उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया है।

    सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए चौपारण पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा पहली नजर में यह पूरा मामला प्रतिशोध की भावना से की गयी हत्या का लग रहा है। इसमें पहले से जमीन विवाद को लेकर दोनो पक्षों में विवाद चलता आ रहा था। जिसका मौका देख हत्यारोपी किशोर यादव ने घटना को अंजाम दे दिया।

    युवक पूर्व से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जांच के पश्चात मृतक लालधारी यादव का शव को कब्जे में कर थाना लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। वही मृतक के पत्नी फुलमतिया देवी ने केस दर्ज कर कराया है। चौपारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी भतीजा किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया है एवं हत्या में टांगी को घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है।

    घटना के अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के संलिप्तता पर गहराई से बिन्दु वार अनुसंधान किया जा रहा है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال