छोटा शिमला स्कूल में मास्टर ट्रेनर्स ने दी EVM की जानकारी, 665 मतदान कर्मियों ने लिया भाग | Himachal Assembly Election 2022: Final election rehearsal in Shimla

शिमला13 मिनट पहले

छोटा शिमला स्कूल में चुनावी रिहर्सल में भाग लेते मतदान कर्मी।

हिमाचल के शिमला स्थित छोटा शिमला स्कूल में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मचारियों की अंतिम रिहर्सल हुई। रिहर्सल में कसुम्पटी विस क्षेत्र के 108 बूथों के लिए 665 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कर्मियों को EVM मशीन को ऑपरेट करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इसी जगह से कल सुबह 10 बजे कर्मचारी पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो जाएंगे।

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में RO डॉ. पूनम ने कहा कि पोलिंग बूथ पर आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए इलेक्शन कमीशन ने विशेष तैयारियां की हैं। जिसमें कर्मचारियों को आने वाली परेशानी जैसे अचानक से तबीयत खराब होना और अन्य तरह की मेजर दिक्कत के लिए रिजर्व कर्मचारी को भेजा जाएगा। एक पोलिंग बूथ पर 4 कर्मचारी ड्यूटी देंगे, जिसमें 2 चुनाव कर्मचारी,1 पुलिस और 1 होमगार्ड का जवान साथ रहेगा।

हर पोलिंग बूथ पर रहेगी BLO की ड्यूटी
चुनाव कर्मचारी के रहने खाने का सारा इंतजाम इलेक्शन कमीशन द्वारा किया गया है। हर पोलिंग बूथ पर BLO की ड्यूटी रहेगी जो रहने खाने की व्यवस्था करेगा। कसुम्पटी विस क्षेत्र के लिए कर्मचारियों को लाने और ले जाने के लिए HRTC की 22 बसें और 27 गाड़ियां लगाई हैं।

महिला और दिव्यांगों के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाएगी
महिला और दिव्यांग कर्मचारी के लिए गाड़ी की सुविधा दी जाएगी। पोलिंग बूथ पर होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी जैसे मारपीट, धमकी के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन की टीम को एक्टिव मोड पर रखा जाएगा। इस तरह की कोई घटना होने पर इलेक्शन कमीशन को जानकारी देनी पड़ेगी। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर मशीन को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने का जिम्मा भी कर्मचारियों का ही होगा।

वोटिंग में होने वाली गड़बड़ी के लिए कर्मचारी जिम्मेदार
यदि वोटिंग में किसी तरह की गड़बड़ी नजर आती है तो उसके लिए पोलिंग में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा। क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को हर बात अच्छे से समझाई गई है। उसके बाद यदि ट्रेनिंग के विपरीत कर्मचारी काम करता है और गिनती क्लियर नहीं होती तो संबधित पोलिंग के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post