लखनऊ पुलिस ने जांच के बाद घटना के आठ दिन बाद दर्ज किया दूसरे पक्ष का मुकदमा ; जमीन कब्जाने का जज पर आरोप | FIR against retired judge in land dispute After the investigation, Lucknow Police registered the case of the second party after eight days of the incident; Judge accused of grabbing land

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • Uttar pradesh
  • लखनऊ
  • भूमि विवाद में सेवानिवृत्त न्यायाधीश के खिलाफ प्राथमिकी जांच के बाद लखनऊ पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद दूसरे पक्ष का मामला दर्ज किया; जज पर जमीन हड़पने का आरोप

लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी लखनऊ के पारा इलाके के सरोसा भरोसा में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड जज पर भी बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पारा पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड जज की तहरीर पर मंगलवार को एक पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी दक्षिण राहुल राज के मुताबिक 7 नवंबर को रिटायर्ड जज शोभनाथ सिंह ने खुद को मुरादाबाद में जज बताते हुए बलवा, लूट समेत अन्य धाराओं में तीन नामजज अब्बास, शमशाद, इरफान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था।

पारा कोतवाली क्षेत्र मैं रिटायर्ड जज सोभ नाथ सिंह का प्लाट है। इसी स्थान पर 3 नवंबर को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

पारा कोतवाली क्षेत्र मैं रिटायर्ड जज सोभ नाथ सिंह का प्लाट है। इसी स्थान पर 3 नवंबर को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

डीसीपी के मुताबिक शोभनाथ सिंह के खिलाफ भी तहरीर ​दी गई थी। ऐसे में उनपर मुकदमा दर्ज करने के लिए सक्षम स्तर से अनुमति लेने के लिए पत्र भेजा गया था। संज्ञान में आया कि साल 2020 से वह कंपलसरी रिटायर्ड हैं। वर्तमान में मुरादाबाद में किसी भी पद पर नहीं है। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

कुर्सी पर बैठे रिटायर्ड जज शोम नाथ सिंह और उनकी पत्नी।

कुर्सी पर बैठे रिटायर्ड जज शोम नाथ सिंह और उनकी पत्नी।

जज का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक पारा इलाके के सरोसा भरोसा में रहने वाले रिटायर्ड जज शोभनाथ सिंह का प्लाट है। उन्हीं के बगल में अब्बास अली की पत्नी नूरजहां समेत अन्य लोगों का प्लाट है। शोभनाथ का आरोप था कि तीन नवंबर को दबंगों ने हमला बोल दिया।

इस दौरान उनकी पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा और उनकी सोने की चेन, डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल, रायफल व रिवॉल्वर भी लूट ली। इसके बाद दबंगों ने उनके प्लॉट की दस फीट की दीवार भी गिरा दी थी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा तीन नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

3 नवंबर को मारपीट में घायल रिटायर्ड जज की पत्नी।

3 नवंबर को मारपीट में घायल रिटायर्ड जज की पत्नी।

दूसरे पक्ष का आरोप

वहीं नूर जहां का आरोप है कि प्लाट नं. 191 व 192 है। जिसका रास्ता नहर सर्विस लाईन पे एक प्लाट छोड़ कर है। मेरे अगल-बगल अन्य प्लाट भी हैं। सबका रास्ता शोमनाथ सिंह के प्लाट के बगल से निकलता है। आरोप है कि अपने प्लाट के निर्माण को दौरान जबरन सभी लोगों का रास्ता कब्जा कर रहे थे।

जब उन लोगों ने मना किया एक ही रास्ता है मत रोकिये, तो शोमनाथ उनकी पत्नी और लड़के अतुल सिंह के दोस्त रामदीन भादव समेत अन्य लोगों ने हथियार से लैस होकर मारपीट करने लगे। औरतों के साथ भी मारपीट व छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर चेन, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। पारा पुलिस दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…
أحدث أقدم