बिलासपुर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। उसे एक शादीशुदा युवक ने झांसे में लिया था और अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। उधर, परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
लड़की के परिजनों ने 3 नवंबर को थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर की शाम से उनकी लड़की लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इसी शिकायत पर पुलिस ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में जांच भी की जा रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि नाबालिग की दोस्ती ब्राह्मणपारा सकरी निवासी राहुल तिवारी(23) से है। जिसके बाद पुलिस राहुल को गिरफ्तार किया। साथ ही लड़की को उसके पास छुड़वाया और परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक लड़की को अपने साथ रायपुर लेकर भी गया था। फिर जब वे दोनों लौटे तब पुलिस ने युवक को सकरी इलाके से पकड़ा है। युवक ने लड़की को घर से अलग कहीं और रखा था।
गिरफ्त में आरोपी।
शादीशुदा होने की बात छिपाई
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही राहुल की दोस्ती नाबालिग लड़की से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने लड़की से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ चलो। यही बात सुनकर लड़की भी उस युवक के साथ चले गई। लेकिन युवक ने उससे बार-बार रेप किया। ये भी बताया जा रहा है कि युवक ने अपने शादीशुदा होने की बात लड़की से छिपाई थी।
सकरी पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।
11वीं की छात्रा है लड़की
बताया गया है कि लड़की की उम्र 16 साल है और वह 11वीं की छात्रा है। वहीं आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उसकी एक 3 साल की छोटी से बच्ची भी है। इसके बावजूद युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया। मगर अब वह जेल पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
इसके पहले बिलासपुर में कॉलेज छात्रा से रेप कर न्यूड VIDEO बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया था। कॉलेज छात्रा से युवक ने दोस्ती कर शादी करने का वादा किया था। लेकिन, युवती को जब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, तब उसने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज युवक ने उसका न्यूड VIDEO इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती कॉलेज में पढ़ती है। करीब साल भर पहले उसकी पहचान पंकज कश्यप से हुई। इसके बाद पंकज उससे मिलने-जुलने लगा और दोस्ती करने की बात कही। फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। पंकज ने उससे शादी करने का वादा किया और उससे दुष्कर्म किया। उसी दौरान युवक ने युवती का न्यूड वीडियो भी बना लिया था।यहां पढ़िए पूरी खबर
स्कूल जाने निकली छात्रा से भी हुआ था रेप।
वहीं बिलासपुर में स्कूल जाने निकली 15 साल की लड़की से भी रेप का मामला सामने आया था। लड़की को घुमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोड़कर भाग निकला। किसी तरह लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। घटना के पहले लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।यहां पढ़िए पूरी खबर
भिलाई में ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के घर में उसका पिता बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने जामुल थाने में शिकायत की। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने मामले को शांत कराया और खुद आरोपी को गिरफ्तार किया।
सीएसपी ने बताया कि जामुल स्थित एक मकान में एक महिला टीचर पहली से लेकर 8वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। जब महिला टीचर कोई दूसरा काम करने जाती तो उसका 65 साल का पिता शहादत हुसैन छोटी- छोटी बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने उन्हें गलत-गलत जगह छूता था। उन्हें गले लगाता था, गंदी हरकत करता था। यहां पढ़िए पूरी खबर