सहेली के भाई और पिता ने बनाया शिकार, पैसों के लिए दोस्तों के आगे भी परोसा | Gang rape of Chandigarh woman in Panchkula, Manav Colony.

पंचकूला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पंचकूला में चंडीगढ़ की महिला से गैंगरेप किया गया। सहेली के भाई ने ही अकेले होने का फायदा उठाकर उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। फिर रेप करने के बाद पैसों के लिए उसे दोस्तों के आगे परोस दिया। एमडीसी थाना पुलिस ने केस दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर पुलिस उसके साथियों के बारे में सुराग जुटा रही है।

महिला ने बताई आपबीती :-

सहेली के घर आना जाना था : महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली है। उसकी जान पहचान एक लड़की से हुई थी, जो कि पंचकूला की मानव कॉलोनी में रहती है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे। उसी दौरान उसकी की मुलाकात लड़की के भाई विजय से हुई। एक दिन पीड़िता विजय के घर पर गई हुई थी। उस समय विजय की मां और बहन बाजार गए हुए थे।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
विजय ने उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींच ली। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसने धमकाया कि रेप वाली यह बात किसी को बताई तो उसके फोटो और वीडियो तुम्हारे पति ओर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दूंगा।

2 बार कराया गर्भपात
महिला ने बताया कि उसने बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी महिला को अलग-अलग जगह बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला 2 बार प्रेग्नेंट भी हो गई। आरोपी ने दोनों बार गर्भ गिराने के लिए महिला को दवाई खिला दी। उसके पिता ने भी पीड़िता के साथ-साथ संबंध बनाएं।

दोस्तों से कराया गलत काम
उसने बताया कि जब आरोपी को पैसे की जरूरत होती थी तो वह पीड़िता से जबरदस्ती पैसे ले लेता था और जब महिला के पास पैसे नहीं होते थे तो वह उसे पैसों के लिए अपने दोस्तों के साथ गलत काम करवाता था। उनसे पैसे ले लेता था। इसके बाद महिला ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post