No results found

    कांग्रेस में गहलोत - पायलट गुट नही, भारत जोड़ो यात्रा में सब साथ चलेंगे | Gehlot in Congress - not a pilot faction, everyone will go together in the India Jodo Yatra

    सीकर6 मिनट पहले

    मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सीकर के देवीपुरा बालाजी धाम में चल रहे सहस्त्रचंडी यज्ञ में शामिल होने के लिए सीकर आए। यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुके।

    राजस्थान में सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले राजेंद्र गुढ़ा अब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आने के साथ ही नरम हो चुके हैं। गुढ़ा ने पार्टी में खेमेबाजी की बात को भी नकारा है। इसके साथ ही गुढ़ा ने कहा है कि उन्हें टिकट,मंत्री और कुर्सी किसी का भी डर नही है।

    दरअसल मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सीकर के देवपुरा बालाजी धाम में चल रहे सहस्त्रचंडी यज्ञ में शामिल होने के लिए आए थे। यज्ञ में शामिल होने के बाद मंत्री गुढ़ा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस में सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट जैसा कुछ भी नही है। 3 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान आ रही भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के सभी नेता एक साथ चलेंगे। वही मंत्री गुढ़ा ने कहा कि उन्हे मंत्री, टिकट और कुर्सी का कोई भी डर नही है।

    गुढ़ा के साथ उनके समर्थक।

    गुढ़ा के साथ उनके समर्थक।

    गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नही बनाया जाता। तो आगामी चुनाव में 10 से भी कम विधायक जीतने की बात कही थी।

    मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहले भी कई बार सीकर के देवीपुरा बालाजी मंदिर आ चुके हैं। हाल ही में करीब एक महीने पहले CM OSD लोकेश ने भी देवीपुरा बालाजी में दर्शन किए थे।

    मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहले भी कई बार सीकर के देवीपुरा बालाजी मंदिर आ चुके हैं। हाल ही में करीब एक महीने पहले CM OSD लोकेश ने भी देवीपुरा बालाजी में दर्शन किए थे।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال