Thursday, November 10, 2022

कुरुक्षेत्र के दीपक ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया नाम, गोल्ड मेडल जीता | Haryanvi ran 15 km on the trade mill; Record made, name entered in India Book of Records, Sports Minister honored

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी दीपक गर्ग ने ट्रेड मिल पर 15 किलोमीटर की लगातार दौड़ लगाकर रिकॉर्ड बना डाला। उनकी इस उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दीपक को उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

पिहोवा कस्बे के व्यापारी दीपक गर्ग ट्रेड मिल पर एक घंटा 40 मिनट लगातार दौड़े। इस दौरान उन्होंने 15 किलोमीटर की दूरी तय की, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इंडिया बुक की ओर से अपने अकाउंट्स पर इसकी जानकारी भी शेयर की गई है।

दीपक को प्रशस्ति पत्र देते खेल मंत्री संदीप सिंह।

दीपक को प्रशस्ति पत्र देते खेल मंत्री संदीप सिंह।

खेल मंत्री बोले- दीपक युवाओं की प्रेरणा
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि दीपक गर्ग जैसे युवा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने व्यस्त कारोबारी समय में से सेहत के लिए टाइम निकाल कर खुद को फिट रखा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। दीपक ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से हाल ही में एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें उन्हें यह उपलब्धि मिली है।

गोल्ड मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र भी मिला
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देश के दूसरे राज्यों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें दीपक ने पहला स्थान प्राप्त करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। दीपक की इस उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.