पढ़ने आई बच्चियों को मौका मिलते ही गले लगाता, कहता-किसी को नहीं बताओगी तो चॉकलेट दूंगा | He would hug the girls as soon as he got a chance, saying - if you do not tell anyone, I will give chocolate

भिलाईएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के भिलाई में ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर का पिता बच्चियों के साथ छोड़खानी करता था। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने जामुल थाने में शिकायत की। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने मामले को शांत कराया और खुद आरोपी को गिरफ्तार किया।

सीएसपी ने बताया कि जामुल स्थित एक मकान में एक महिला टीचर पहली से लेकर 8वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। जब महिला टीचर कोई दूसरा काम करने जाती तो उसका 65 साल का पिता शहादत हुसैन छोटी- छोटी बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने उन्हें गलत-गलत जगह छूता था। उन्हें गले लगाता था, गंदी हरकत करता था।

CSP ने बताया कि वह बच्चियों को कहता था कि वो यह बात किसी से नहीं बताएंगी तो वह और चॉकलेट देगा। धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी। जब बच्चियां उसकी छेड़खानी से परेशान होने लगीं तो उन्होंने अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई।

5वीं की बच्ची से की छेड़खानी तब हुआ गिरफ्तार
शुक्रवार शाम 7.30 बजे 5वीं में पढ़ने वाली बच्ची के परिजनों ने जामुल थाने में शहादत हुसैन के नाम उनकी नाबालिग बच्ची से छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी मासूम बच्ची ने बताया कि ट्यूशन में टीचर के पिता उन्हें गलत-गलत जगह पर छूते हैं।

परिजनों के साथ और भी कई लोग थे। लोग काफी आक्रोशित हो गए थे। इससे पहले की मामला बढ़ता छावनी सीएसपी वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। वो खुद टीम लेकर शहादत के घर आसाराम बापू नगर वार्ड 4 पहुंचे और उसे गिरफ्तार करके थाने लाए। उसके बाद माहौल शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।

जामुल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

जामुल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

प्रदेश में लगातार सामने आ रहे हैं छेड़छाड़ के मामले..नीचे पढ़िए ऐसे ही खबरें

पुलिस वाला चलती ट्रेन में लड़की को दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट..

रेलवे की पुलिस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को पकड़ा है। इसने सारी हदों को पारकर एक लड़की के साथ चलती ट्रेन में अश्लील हरकत की। लड़की अकेले सफर कर रही थी, उसे इसने धमकाया और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। तंग आकर लड़की ने इसके खिलाफ शिकायत की है। पूरा मामला 5 दिन पहले का है।

आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम उमाकांत पांडे है। ये रायपुर के माना स्थित VIP बटालियन में पदस्थ था। वर्दी की धौंस में आकर इसने सोचा अकेली लड़की को छेड़कर बच जाएगा। मगर इसे ये हरकत महंगी पड़ गई। ये घटना अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। सरगुजा की रहने वाली 29 साल की लड़की रायपुर आ रही थी। इसी ट्रेन में उमाकांत भी सफर कर रहा था। यहां पढ़िए पूरी खबर

पिता 2 मासूम बेटियों से करता था दुष्कर्म

कुछ दिन पहले ही बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों के साथ रेप करने वाले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 15 दिन पुराने इस केस में पुलिस अफसर पहले मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने का दावा करते रहे। जब स्वयं सेवी संठगन और महिलाएं आगे आईं, तब हरकत में आई पुलिस ने CWC में बच्चियों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र की 4 और 6 साल की दो बच्चियां आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने जाती थीं, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उनकी स्थिति देखकर बातचीत की। सेंटर में बच्चियां गुमशुम रहती थीं। धीरे-धीरे बातचीत करने पर बच्चियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आपबीती बताईं।इस लिंक पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर

म्यूजिक टीचर की ‘गंदी बात’

भिलाई के कोहका क्षेत्र में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के संगीत टीचर को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी टीचर अपनी ही 11 साल की स्टूडेंट्स के साथ छेड़छाड़ कर गंदी हरकत करने की कोशिश की। स्मृति नगर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार उसके खिलाफ धारा 354, 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पूरा मामला 2 महीने पहले सामने आया था।

घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल आर्य नगर कोहका की है। यहां पदस्थ संगीत शिक्षक राम अवतार कलिहारी (49) बच्चों को म्यूजिक सिखाता है। 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्कूल में 7वीं की पढ़ने वाली छात्रा को अकेले पाकर अध्यापक ने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा।म्यूजिक टीचर की ‘गंदी बात’:स्कूल में 7वीं क्लास की छात्रा को अकेले बुलाया क्लास में, फिर करने लगा अश्लील हरकत

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post