- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हिमाचल
- मंडी
- Padhar
- हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022; कौल सिंह ने द्रांग के औट में कहा, भाजपा की डूबती नाव को कोई नहीं बचा सकता, कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं लोग
पधर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

द्रंग के औट में जनसभा को संबोधित करते कौल सिंह ठाकुर।
हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों के अनुरूप खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। अब भाजपा की डूबती नैया को कोई नही बचा सकता। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जना देश का पूरा मन बनाया है।
शनिवार को मंडी में कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने बाद उन्होंने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लौट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी जितनी मर्जी चुनावी जनसभाएं कर ले। हिमाचल की जनता कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

भाजपा से प्रदेश का हर वर्ग परेशान- कौल सिंह ठाकुर
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में किसान, बागवान, मजदूर, कर्मचारी और बेरोजगार सब परेशान हुए हैं। GST की मार व्यापारी वर्ग ही नही अपितु किसानों बागवानों पर भी पड़ी है। कीटनाशक पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर किसानों बागवानों को परेशान किया है। किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नही हो रहा है।

कौल सिंह ठाकुर की जनसभा में उमड़ी भीड़।
कौल सिंह ठाकुर ने गिनाए कांग्रेस के दावे
कांग्रेस ने वादा किया है कि ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनाने के लिए भू-अधिग्रहण कानून लागू कर चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर कृषि एवं बागवानी आयोग का गठन किया जाएगा। किसानों और बागवानों की सलाह से यह आयोग फलों की कीमत तय करेगा। इसके साथ ही हर कैटेगरी के सेब पर एक एमएसपी घोषित की जाएगी। सोलन जिले में एक फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाया जाएगा।डेयरी विकास, पशुपालन और मत्स्य पालन को लेकर कांग्रेस ने कई घोषणाएं की हैं। इसमें हर पशुपालक से हर दिन 10 किलो दूध सरकार की ओर से खरीदना, 2 रुपये प्रति किलो की दर गोबर खरीदने और इस गोबर से वर्मी कंपोस्ट में बदलने की व्यवस्था, पशु चारा के लिए विशेष अनुदान और हर घर में 4 गाय तक की खरीद पर सब्सिडी देने का वादा किया गया है।

द्रंग के औट में जनता के बीच कौल सिंह ठाकुर।
1 लाख नौकरी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही देने का ऐलान
डबल इंजन की सरकार लेह तक रेल पहुंचाने के बड़े बड़े दावे करती रही। लेकिन हुआ कुछ नही। मुख्यमंत्री जय राम मंडी में अपना ड्रीम प्रोजेक्ट हवाई अड्डा तक नही बना पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में OPS लागू करने, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। इनमें एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट मीटिंग में ही देने का ऐलान किया गया है।