No results found

    बोले- सिर्फ सिराज और धर्मपुर के रहे मुख्यमंत्री, प्रदेश को किया नजर अंदाज | Himachal Assembly Election 2022: Kaul Singh Thakur's target on Jairam

    पधर41 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर का स्वागत करते लोग। - Dainik Bhaskar

    कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर का स्वागत करते लोग।

    पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के नहीं अपितु केवल मात्र सिराज विधानसभा क्षेत्र के मुख्यमंत्री बनकर रह गए। प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात तो दूर मंडी जिले में सिराज और धर्मपुर को छोड़ अन्य 8 विधानसभा क्षेत्रों को भी पूरी तरह नजर अंदाज किया।

    CRF सेंट्रल रोड फंड के तहत मंडी जिला को मिला 126 करोड़ रुपया भी अकेले सिराज विधानसभा क्षेत्र में खर्च किया गया। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के हिस्से में आया पैसा भी मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र ले गए।

    द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका दुंधा में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए PHC पदवाहण के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में 1.76 करोड़ मंजूर कराकर बाकायदा मैंने शिलान्यास किया था। CM यहां से भी 1.25 करोड़ सिराज ले गए। यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है। इलाका बदार में जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश आज 77 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा है।

    सबसे अनुभवहीन और खर्चीले मुख्यमंत्री
    जयराम ठाकुर सबसे अनुभवहीन और खर्चीले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। जिनकी नौकरशाही पर जरा भी पकड़ नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में डेढ़ लाख के करीब पद रिक्त पड़े हैं। अकेले शिक्षा विभाग में 20 हजार के करीब पद खाली हैं।

    जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर।

    जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर।

    द्रंग में अध्यापक-प्रोफेसरों के पद खाली
    द्रंग विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों में अध्यापक और कॉलेजों में प्रोफेसरों के पद खाली चले हुए हैं। जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। ऐसी नाकाम और जनविरोधी सरकार को विदाई देने का समय नजदीक आ गया है। जिसके लिए जनता चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال